लाइव न्यूज़ :

Hyderabad TTD: तिरुमाला में केवल हिंदू कर्मचारियों को ही काम करने की अनुमति हो?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- मोदी सरकार वक्फ बोर्ड और काउंसिल में गैर-मुस्लिमों को शामिल करना अनिवार्य...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2024 15:34 IST

Hyderabad TTD: टीटीडी बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष बीआर नायडू ने 31 अक्टूबर को कहा था कि भगवान वेंकटेश्वर के निवास स्थान तिरुमाला में काम करने वाले सभी लोग हिंदू होने चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार वक्फ बोर्ड और वक्फ काउंसिल में गैर-मुस्लिमों को शामिल करना अनिवार्य बनाना चाहती है।अधिकांश हिंदू बंदोबस्ती कानून इस बात पर जोर देते हैं कि सिर्फ हिंदू ही इसके सदस्य होने चाहिए। जो नियम एक के लिए सही है, वही दूसरे के लिए भी होना चाहिए, है न?

Hyderabad TTD: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के नवनियुक्त अध्यक्ष ने तिरुमाला में केवल हिंदू कर्मचारियों को ही काम करने की अनुमति देने वाली नीति की घोषणा की है, जबकि केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों को शामिल करना चाहती है। शुक्रवार रात सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में ओवैसी ने कहा, "तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के अध्यक्ष का कहना है कि तिरुमाला में सिर्फ हिंदुओं को ही काम करना चाहिए, लेकिन मोदी सरकार वक्फ बोर्ड और वक्फ काउंसिल में गैर-मुस्लिमों को शामिल करना अनिवार्य बनाना चाहती है।

अधिकांश हिंदू बंदोबस्ती कानून इस बात पर जोर देते हैं कि सिर्फ हिंदू ही इसके सदस्य होने चाहिए। जो नियम एक के लिए सही है, वही दूसरे के लिए भी होना चाहिए, है न?" टीटीडी बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष बीआर नायडू ने 31 अक्टूबर को कहा था कि भगवान वेंकटेश्वर के निवास स्थान तिरुमाला में काम करने वाले सभी लोग हिंदू होने चाहिए।

नायडू ने कहा था कि वह आंध्र प्रदेश सरकार से बात करेंगे कि अन्य धर्मों के कर्मचारियों के साथ क्या किया जाए, उन्हें अन्य सरकारी विभागों में भेजा जाना चाहिए या वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना) दिया जाना चाहिए।

टॅग्स :हैदराबादनरेंद्र मोदीअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष