लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद गैंगरेप-हत्याकांड: राजनाथ सिंह ने कहा- इस कृत्य ने देश को किया शर्मसार, अपराधियों को देनी चाहिए सबसे कठोर सजा

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 2, 2019 13:03 IST

सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक से गुरुवार रात शहर के बाहरी इलाके में चार लोगों ने बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। बाद में 25 वर्षीय इस महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद के निकट एक महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार (02 दिसंबर) को लोकसभा में कहा है कि इस घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है।

हैदराबाद के निकट एक महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या को लेकर पूरे देश में आक्रोश है और हर कोई अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहा है। इस बीच देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार (02 दिसंबर) को लोकसभा में कहा है कि इस घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है।

उन्होंने गैंगरेप और हत्याकांड के मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस कृत्य ने पूरे देश को शर्मसार किया है और सभी को आहत किया है। अभियुक्तों को उनके अपराध के लिए सबसे कठोर सजा दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह के अपराधों को नियंत्रित करने और खत्म करने के लिए हम तैयार हैं और ऐसा कानून कानून बनाने की तैयारी में हैं जिस पर पूरा सदन को सहमत हो। आपको बता दें कि बीते दिन तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने इस मामले की तेजी से सुनवाई के लिए एक त्वरित अदालत गठित करने का आदेश दिया था और पीड़िता के परिवार को हर आवश्यक मदद मुहैया कराने का वादा किया था। राव ने घटना के बाद पहली बार सार्वजनिक बयान देते हुए इसे ‘वीभत्स’ बताया और गहरा दु:ख प्रकट किया। 

इससे पहले मामले पर प्रतिक्रिया नहीं देने को लेकर कांग्रेस, भाजपा, वामदलों और अन्य दलों ने राव की आलोचना की थी। राज्य भाजपा ने रविवार को कहा था कि तेलंगाना में हुए इस जघन्य कांड को लेकर पूरा देश स्तब्ध और गुस्से में है और ऐसे में मुख्यमंत्री विवाह समारोह में शामिल हो रहे हैं और फोटो खिंचवा रहे हैं। 

गौरतलब है कि सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक से गुरुवार रात शहर के बाहरी इलाके में चार लोगों ने बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। बाद में 25 वर्षीय इस महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था। मामले के चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

 

टॅग्स :गैंगरेपराजनाथ सिंहहैदराबादसंसद शीतकालीन सत्रलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

भारतPOCSO मामले में लुकआउट नोटिस के बाद बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साईं भागीरथ ने किया सरेंडर

क्राइम अलर्टबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहन के साथ किया गैंग रेप

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी