लाइव न्यूज़ :

बीजेपी MLA ने कहा- वोटों की भीख मांगने वाले ही करते हैं इफ्तार पार्टी, केस हुआ दर्ज

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 12, 2018 12:54 IST

हैदराबाद के गोशामहल विधानसभा सीट से विधायक लोध ने सोशल नेटवर्किंग साइट में एक वीडियो मैसेज पोस्ट किया है। मैसेज में विधायक ने कहा कि उनके एक मित्र ने उन्हें इफ्तार पार्टी का आयोजन करने का सुझाव दिया जैसा कि रमजान के महीने में अन्य नेता करते हैं।

Open in App

हैदराबाद, 12 जून: तेलंगाना से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक टी राजा सिंह लोध ने एक विवादास्पद बयान दिया। उन्होंने कहा कि वोटों की भीख मांगने वाले ही इफ्तार पार्टी का आयोजन करते हैं, जिसके बाद हंगामा खड़ा गया। इस संबंध में मंगलवार को फलकनुमा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया है। उन पर आरो है कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। हैदराबाद के गोशामहल विधानसभा सीट से विधायक लोध ने सोशल नेटवर्किंग साइट में एक वीडियो मैसेज पोस्ट किया है। मैसेज में विधायक ने कहा कि उनके एक मित्र ने उन्हें इफ्तार पार्टी का आयोजन करने का सुझाव दिया जैसा कि रमजान के महीने में अन्य नेता करते हैं। इन दिनों तेलंगाना के अनेक विधायक सिर पर टोपी लगा कर सेल्फी लेते हुए इफ्तार पार्टी का आयोजन करने में मशगूल हैं। वे सोचते हैं कि अगर उन्हें वोट बैंक की राजनीति करनी है तो उन्हें 'सबका साथ, सबका विकास' के बारे में सोचना होगा। 

विधायक ने कहा ने कहा कि यह उनकी सोच है। जो उनके साथ बैठते हैं (इफ्तार पार्टी में) वे वोट के भिखारी हैं। मेरी सोच अलग है। उनका हिंदू धर्म सबका आदर करने की शिक्षा देता है, लेकिन कुछ धर्म और उनकी धार्मिक पुस्तकें हिन्दुओं को कफिर बताते हुए उन्हें मारने की शिक्षा देती हैं। जो हिन्दुओं को मारने की बात करते हैं , उनके लिए मैं कैसे इफ्तार पार्टी दे सकता हूं अथवा इफ्तार पार्टी में शामिल हो सकता हूं।

उन्होंने कहा कि जब उनके एक दोस्त ने इस पर आपत्ति उठाई और इसका सुबूत मांगा तो उन्होंने कहा कि 'ग्रीन बुक' में इसका जिक्र है। यह ग्रीन बुक भारत में आतंकवाद फैलाने के लिए जिम्मेदार है और इसे प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। मैं इसे प्रतिबंधित करने के लिए संघर्ष करता रहूंगा।

बीजेपी नेता ने कहा कि वह अखंड़ हिंदू राष्ट्र, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, पूरे देश में गोवध पर प्रतिबंध और कश्मीरी पंडितों की वापसी का सपना देखते हैं। यह 'सेक्युलरवादी' हिंदुओं, मुगलों और भारत में शासन करने वाले अंग्रेजों के कारण है। साथ ही कहा कि जब दुनियाभर में 50 मुस्लिम देश और 100 ईसाई देश हैं तो क्यों एक हिंदू राष्ट्र नहीं हो सकता।

गौरतलब है कि हैदराबाद पुलिस सिंह के भड़काऊ भाषणों और बयानों के कारण अनेक बार उनके खिलाफ मामले दर्ज कर चुकी है।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

कारोबार1,695.54 करोड़ रुपये की लागत, 1327 एकड़ में फैला और 24,400 नौकरी?, वारंगल में पीएम मित्रा पार्क का उद्घाटन

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार