लाइव न्यूज़ :

Hyderabad Lok Sabha Seat: 'मंदिरों और हिंदू घरों में अवैध रूप से कब्जा कर लिया', ओवैसी के गढ़ में माधवी लता की एंट्री

By धीरज मिश्रा | Updated: March 3, 2024 12:05 IST

Hyderabad Lok Sabha Seat: हैदराबाद लोकसभा सीट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी सांसद हैं। ओवैसी परिवार का सालों से हैदराबाद पर दबदबा रहा है। कहा जाता है कि यह उनका गढ़ है।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद लोकसभा सीट पर ओवैसी बनाम माधवी लताबीजेपी ने हैदराबाद से माधवी लता को दिया टिकट टिकट मिलने के बाद माधवी ने हैदराबाद की हकीकत बताई

Hyderabad Lok Sabha Seat: हैदराबाद लोकसभा सीट पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी सांसद हैं। ओवैसी परिवार का सालों से हैदराबाद पर दबदबा रहा है। कहा जाता है कि यह उनका गढ़ है। अब ओवैसी के इस गढ़ में बीजेपी ने माध्वी लता को उतार दिया है। माधवी को बीजेपी ने हैदराबाद लोकसभा सीट पर उम्मीदवार बनाया है। इस बार ओवैसी बनाम माधवी लता के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है। इधर, टिकट मिलने पर माधवी लता ने नाम लिए बगैर ओवैसी पर जोरदार निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि मैं पिछले 8 वर्षों से देख रही हूं कि यहां कोई स्वच्छता और शिक्षा नहीं है। मदरसों में बच्चों को भोजन नहीं मिल रहा है। मंदिरों और हिंदू घरों में अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। यहां के मुस्लिम बच्चे अशिक्षित हैं। जिस वजह से उन्हें कम उम्र में श्रम करना पड़ रहा है। उनके पास कोई शिक्षा या भविष्य नहीं है। उनका केवल एक ही काम है चिंगारी लगाना और फायदा उठाना।

पुराना शहर हैदराबाद के मध्य में है लेकिन वहां गरीबी है। यहां बताते चले कि लोकसभा चुनाव नजदीक है और बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट शनिवार शाम दिल्ली से जारी कर दी है। बीजेपी ने पहली लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल किए हैं तो कई के टिकट भी काट लिए। 

चार बार हैदराबाद सीट से जीत चुके हैं ओवैसी

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी साल 2004, 2009, 2014 और 2019 में हैदराबाद से चुनाव लड़े और जीते। खास बात यह है कि साल 2014-2019 में देश में मोदी लहर के बीच भी ओवैसी अपना किला बचाने में कामयाब रहे। मस्लिम बहुल्य क्षेत्रों में ओवैसी की अच्छी पकड़ है।

जिस तरह से वह मंचों पर मुस्लिम लोगों की बातों को उठाते हैं वह उन्हें बीते सालों में काफी लोकप्रिय बना रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि इस बार क्या ओवैसी पांचवी बार हैदराबाद से चुन कर संसद जाएंगे या फिर बीजेपी की माधवी लता जीत जाएंगी। 

टॅग्स :हैदराबादअसदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमBJPतेलंगानालोकसभा संसद बिललोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?