लाइव न्यूज़ :

जेल में बंद अलगाववादी नेता की बेटियों ने PM मोदी से लगाई गुहार, कहा- पिता बिना अनाथ हो गए हैं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 6, 2018 09:31 IST

हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेता शाहिद उल इस्लाम इन दिनों जेल में हैं। ऐसे में उनकी बेटियों ने पीएम मोदी ने अपने पिता को रिहा करने की गुहार लगाई है।

Open in App

श्रीनगर, 6 जुलाई :  हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेता शाहिद उल इस्लाम इन दिनों जेल में हैं। ऐसे में उनकी बेटियों ने पीएम मोदी ने अपने पिता को रिहा करने की गुहार लगाई है। खबर के अनुसार शाहिद की बेटियों ने पीएम मोदी को खत लिखकर पिता की रिहाई की बात कही है।

बेटियों ने लिखा है कि जिस देश में पीएम के नारे से मजबूर बेटियों के मन में उम्मीद की किरण जागी हैं, उसी देश में हम अपनी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। पिता के बिना अनाथ जैसे हो गए हैं और घर कैदखाना बन गया है। जब से उनके पिता जेल गए हैं उनके ऊपर कोई भी आरोप सिद्ध नहीं हो पाया है। हम उम्मीद करते हैं कि पीएम मोदी इस पर विचार करेंगे और जल्द ही कोई एक्शन लेगें। बच्चियों ने लिखा है कि बीते 11 महीनों से हमारा जीवन अनाथों जैसा हो गया है, क्योंकि हम अपने प्यारे पिता को देख भी नहीं पा रहे हैं।

 उन्होंने लिखा है कि हम  अपने पिता से जेल में मिले हैं उनकी स्थिति देखकर हम स्तब्ध थे। हम उनको छू तक नहीं पाए इतना ही नहीं बहुत की मुश्किल से हम उनको पहचान पाए थे।हमें भारत, पाकिस्तान और कश्मीर की राजनीति के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता। हम चाहते हैं कि हमारे पिता को रिहा कर दिया जाए। इतना ही नहीं खत में  लिखा गया है कि हमारे पिता को अपराधियों, नशेड़ियों के साथ रखा गया। 

इससे उनकी जिंदगी पर भी खतरा है। हमारी उनसे मुलाकात भी आतंकित कर देने वाले महौल में हुई। जब इंटरकॉम पर हम अपनी बात खत्म करने वाले थे, तब लाइन अचानक कट गई और बिजली गुल हो गई। कोई चीखा- वक्त खत्म हो गया है। हम अपने पिता को अलविदा भी नहीं कह पाए। हम प्रार्थना करते हैं कि कोई बेटी कभी तिहाड़ ना जाए।" आतंकियों को फंडिंग के मामले में एनआईए शाहिद के खिलाफ जांच कर रही है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज