लाइव न्यूज़ :

अगर मोदी हठ छोड़ देते तो सैंकड़ों किसानों की शहादत नहीं होती : कंडेला खाप

By भाषा | Updated: November 19, 2021 22:59 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 19 नवंबर केन्द्र सरकार द्वारा विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा किए जाने पर कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला व प्रवक्ता जगत सिंह रेढू ने कहा कि आज किसान-मजदूर की जीत हुई है और अंहकारी प्रधानमंत्री को किसानों के सामने झुकना पड़ा व मुंह की खानी पड़ी है।

उन्होंने कहा कि शहीद किसानों की शहादत ने हरियाणा सरकार व (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केन्द्र की) मोदी सरकार को झुकाया है।

खाप के महासचिव राज सिंह कंडेला ने कहा, ‘‘जब-जब कोई भी सरकार किसान-मजदूरों से टकराई है उसे हमेशा मुंह की खानी पड़ी है। अब सरकार को चाहिए कि शहीद किसान के परिवार को नौकरी और उचित मुआवजा दे। किसान नेताओं पर केस मामलों को रद्द करे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि प्रधानमंत्री अपना हठ और अंहकार पहले ही छोड़ देते तो 700 किसान, मजदूरों की शहादत नहीं होती।’’

विवादित कृषि कानून वापस लिए जाने पर जिले में शुगर मील लंगर पर किसानों-मजदूरों ने खूब खुशियां मनाईं।

इस अवसर पर शुगर मील लंगर पर किसान सभा के वरिष्ठ नेता भरत सिंह खटकड़ की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, जिसका संचालन कपूर सिंह ने किया।

किसान सभा के राज्य प्रधान फूल सिंह श्योकंद व सीटू के राज्य उपाध्यक्ष रमेश चंद्र ने कृषि कानून वापस लिए जाने पर कहा, ‘‘यह किसान-मजदूर संघर्ष की बड़ी जीत है। किसान आंदोलन (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी का अहंकार तोड़ने में कामयाब रहा है।’’

उन्होंने किसानों, मजदूरों से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि जबतक संसद में संवैधानिक रूप से कानून खत्म नहीं कर दिए जाते, हमारी यह जीत अधूरी है।

नेताओं ने कहा कि अभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया