लाइव न्यूज़ :

बिहार में सैकड़ों एकड़ वक्फ की संपत्ति पर अवैध कब्जा, पटना में भू माफियाओं ने करीब 17 बीघा जमीन हथियाई

By एस पी सिन्हा | Updated: April 6, 2025 17:48 IST

बिहार में 3000 से अधिक वक्फ संपत्ति है, जिनमें सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास ही 2900 से अधिक परिसंपत्तियां तो शिया वक्फ बोर्ड के पास पटना में 117 संपत्ति समेत 327 परिसंपत्तियां हैं। सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास साढ़े सात हजार बीघा जमीन भी बताई जाती है। इनमें सैकड़ों विवादित जमीन और संपत्ति है।

Open in App

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा वक्फ संशोधन बिल पर हस्ताक्षर कर दिए जाने के बाद इस नए कानून के अनुसार अब आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। ऐसे में बिहार में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि सूबे मे वक्फ की आखिर में कितनी संपत्ति है और इनमें कितनों पर विवाद है। 

जानकारों की मानें तो बिहार में 3000 से अधिक वक्फ संपत्ति है, जिनमें सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास ही 2900 से अधिक परिसंपत्तियां तो शिया वक्फ बोर्ड के पास पटना में 117 संपत्ति समेत 327 परिसंपत्तियां हैं। सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास साढ़े सात हजार बीघा जमीन भी बताई जाती है। इनमें सैकड़ों विवादित जमीन और संपत्ति है।

इस संबंध में सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद इरशादुल्लाह ने बताया कि सुन्नी वक्फ बोर्ड की 250 से 300 संपत्तियों का मामला ट्रिब्यूनल और हाईकोर्ट में लंबित भी है। सुन्नी वक्फ बोर्ड के 25 फीसदी जमीन पर कब्जा भी है। उन्होंने कहा कि सर्वे नहीं होने के कारण कहां कितनी जमीन है उसका सही आकलन नहीं हुआ है। 

वहीं, शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अफजाल अब्बास ने बताया कि शिया वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जा भी है। इनमें से करीब 138 मामले वक्फ ट्रिब्यूनल और 37 मामले हाईकोर्ट में लंबित हैं। वक्फ बोर्ड के अनुसार बिहार की राजधानी पटना में भी वक्फ बोर्ड के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है।

 इधर, शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके मोहम्मद इरशाद के अनुसार पटना में डाक बंगला चौराहा सहित कई जगहों पर भू माफियाओं ने करीब 17 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। डाक बंगला चौराहे पर लगभग 17 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा है। हालांकि, इसमें से 146 कब्जाधारी कानूनी लड़ाई भी हार चुके हैं। बावजूद उसपर काबिज हैं। 

वहीं, बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अनुसार वक्फ स्टेट में शामिल कब्रिस्तान भी हैं। राज्य में सभी कब्रिस्तान की घेराबंदी की जा रही है। बिहार में 9273 कब्रिस्तान चिह्नित किए गए हैं, जिनमें कि 8774 कब्रिस्तानों की घेराबंदी की जा चुकी है। जबकि 367 कब्रिस्तानों की घेराबंदी चल रही है। 

वहीं 132 कब्रिस्तानों की घेराबंदी का काम चल रहा है। ऐसे में नए कानून के आने से सभी की उम्मीदें जगी हैं कि इनपर से अवैध कब्जा तो हटेगा ही हटेगा। इनका अब सही तरीके से इस्तेमाल भी किया जा सकेगा। बिहार में विवादित सैकड़ों वक्फ की संपत्तियों का कोई न कोई हल अब निकल ही आएगा।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील