लाइव न्यूज़ :

कश्मीरी युवक को मानव ढाल बनाकर चर्चा में आए मेजर गोगोई के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई, ये है वजह

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 27, 2018 14:59 IST

Leetul Major Gogoi Court Martialled Updates: कश्मीरी युवक को जीप से बांधकर घुमाने वाले मेजर गोगोई 'होटल कांड' में फंसे। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Open in App

श्रीगनर, 27 अगस्तः कश्मीर में एक युवक के आर्मी जीप की बोनट पर बांधकर घुमाने जाने वाली तस्वीरें तो याद होगी? इस तस्वीर के सामने आने के बाद काफी विवाद शुरू हुआ और कई मानवाधिकार संगठनों ने इसकी निंदा की थी। कश्मीरी युवक फारुक अहमद डार को मानव ढाल बनाने वाले मेजर गोगोई भी काफी सुर्खियों में रहे। उनके खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया। इस घटना के बाद सेना प्रमुख ने काउंटर इनसरजेंसी ऑपरेशन में उनके निरंतर प्रयासों के लिए 'कमेंडेशन कार्ड' से भी सम्मानित किया। इस घटना पर सरकार ने भी मेजर गोगोई का बचाव किया था। मामला कुछ दिनों में शांत हो गया। लेकिन मेजर गोगोई फिलहाल होटल कांड में फंस गए हैं। उन पर कोर्ट मार्शल की तलवार लटक रही है।

श्रीनगर होटल कांड में भारतीय सेना के मेजर लीतुल गोगोई के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मेजर गोगोई को कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी में एक स्थानीय निवासी से दोस्ती करने और एक अभियान वाले क्षेत्र में अपने कार्य स्थल से दूर रहने का दोषी पाया गया है। जांच में मेजर गोगोई को ड्यूटी के दौरान कहीं और होने का जिम्मेदार ठहराया गया। इसके अलावा निर्देशों के खिलाफ जाकर स्थानीय लोगों से मेल-जोल बढ़ाने के लिए भी जिम्मेदार माना गया है।

क्या है पूरा मामला 

पुलिस ने 23 मई को एक विवाद के बाद गोगोई को हिरासत में लिया था। जिसमें 18 वर्षीय महिला के साथ श्रीनगर के एक होटल में कथित तौर पर घुसने की कोशिश कर रहे थे। कुछ ही दिन बाद सेना ने उक्त घटना के संबंध में कोर्ट आफ इंक्वायरी का आदेश दे दिया था।सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने पहलगाम में कहा था कि अगर गोगोई को 'किसी भी अपराध' में दोषी पाया जाता है तो कठोर सजा दी जाएगी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर