लाइव न्यूज़ :

हिमाचल: कुल्लू में हुआ दर्दनाक हादसा, पर्यटक गाड़ी के खाई में गिरने से IIT बीएचयू के 7 छात्रों की हुई मौत, 10 घायल

By आजाद खान | Updated: September 26, 2022 10:37 IST

बताया जा रहा है कि खराब मौसम और पर्यटक गाड़ी के अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ है। इसमें 10 छात्रों के घायल होने की भी खबर सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक पर्यचक गाड़ी के खाई में गिरने से 7 छात्रों की मौत हो गई है। यह सभी छात्र वाराणसी आईआईटी के थे।

शिमला:हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुए हादसे में सात छात्रों की मौत हो गई है और करीब 10 छात्र गंभीर रूप से घायल हुए है। यह हादसा पर्यटकों से भरी एक गाड़ी के खाई में गिरने से हुआ है। यह घटना किस कारण हुआ है, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। यह हादसा एनएच-305 पर कल रात करीब साढ़े 8 बज हुआ है। फिलहाल घायलों को पास के अस्पताल में पहुंचा कर उनका इलाज करवाया जा रहा है। 

क्या है पूरा घटना

जानकारी के अनुसार, पर्यटकों से भरी एक गाड़ी के खाई में गिर जाने से सात छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई है जिस में से 10 पर्यटक घायल भी हुए है। यह हादसा कुल्लू में बंजार घाटी के घियागी इलाके में हुआ है। 

बताया जा रहा है कि यह छात्र वाराणसी आईआईटी के हैं। ऐसे में पांच छात्रों को कुल्लू के जोनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बाकी पांच को बंजार के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 

किस कारण हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात खराब मौसम था जिस कारण पर्यटक के गाड़ी को चलने में दिक्कतें आ रही थी। ऐसे में गाड़ी को मोड़ते समय वाहन के अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ है, ऐसा अभी कहा जा रहा है। 

इस बीच देर रात इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया और मृतक और घायलों को निकाला गया है। उनके परिजन को भी इस हादसे की जानकारी दी गई है। 

पीएम मोदी ने जताया दुख

इस घटना पर बोलते हुए पीएम मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा है, "हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में टूरिस्ट वाहन के खाई में गिरने की घटना अत्यंत दुखदायी है। दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खो दिया है, उनके परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। इसके साथ ही घायलों की हरसंभव मदद की जा रही है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशसड़क दुर्घटनाRoad TransportवाराणसीVaranasi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार