लाइव न्यूज़ :

Watch: अर्थ आवर डे पर बुझाई गईं हावड़ा ब्रिज, अक्षरधाम मंदिर से लेकर लखनऊ राजभवन की बत्तियां, देखें

By रुस्तम राणा | Updated: March 25, 2023 21:55 IST

अर्थ आवर डे के उपलक्ष्य में कोलकाता के हावड़ा ब्रिज से लेकर नई दिल्ली के प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर और लखनऊ राजभवन की बत्तियां रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बंद कर दी गईं।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल 25 मार्च को अर्थ आवर डे दुनियाभर में मनाया गयाऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में 31 मार्च 2007 को पहली बार अर्थ आवर डे का आयोजन किया गया थाअर्थ आवर अभियान को 190 से ज्यादा देशों का सहयोग मिल रहा है

Earth Hour Day 2023: दुनिया में हर साल की तरह मार्च माह में अर्थ आवर डे मनाया जा रहा है। 25 मार्च को भारत में भी इस बानगी देखी गई। अर्थ आवर डे के उपलक्ष्य में यहां कोलकाता के हावड़ा ब्रिज से लेकर नई दिल्ली के प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर और लखनऊ राजभवन की बत्तियां रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बंद कर दी गईं। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा इन जगहों पर अर्थ आवर डे मनाए जाने का वीडियो को साझा किया है। 

बता दें कि‘अर्थ आवर डे’ वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) द्वारा एक वार्षिक अंतरराष्ट्रीय आयोजन है जो घरों और व्यवसायों में जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई करने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए नियत समय पर एक घंटे के लिए गैर-जरूरी रोशनी और बिजली के उपकरणों को बंद करने का आग्रह किया जाता है। जिसे हर साल मार्च माह में सेलिब्रेट मनाया जाता है।

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में 31 मार्च 2007 को पहली बार अर्थ आवर डे का आयोजन किया गया था। इसके बाद यह आयोजन धीरे-धीरे पूरी दुनिया में होने लगा।  अर्थ आवर अभियान को 190 से ज्यादा देशों का सहयोग मिल रहा है। अब यह दुनिया में एक बहुत बड़ा अभियान बन चुका है। 

टॅग्स :कोलकाताNew Delhiलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर