लाइव न्यूज़ :

'हाउडी मोदी' में हुआ कुछ ऐसा जिससे शेहला राशिद को मिला मौका, पीएम मोदी पर कसा ये तंज!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2019 11:08 IST

शेहला राशिद ने कहा कि आरएसएस जिन पांच चीज़ों से सबसे ज्यादा चिढ़ती है, अमेरिकी नेता ने उन्हीं बातों का उल्लेख किया है। ह्यूस्टन के एआरजी स्टेडियम में रविवार को पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने 50 हजार भारतीय अमेरिकियों को संबोधित किया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारत एक ऐसा देश हैं जहां बहुलतावाद और प्रत्येक भारतीय के मानवाधिकार सुरक्षित हैं।भारत ने गांधी के सबक और नेहरू के विजन के जरिये खुद को एक सुरक्षित लोकतंत्र बनाए रखा है।

अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में भले ही 'हाउडी मोदी' की धूम रही हो लेकिन शेहला राशिद ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने यूएस हाउस ऑफ रेप्रेजेंटेटिव के मैजोरिटी लीडर स्टेनी एच. होएर के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि ये मोदी जी के साथ अच्छा नहीं हुआ। 

शेहला ने कहा कि आरएसएस जिन पांच चीज़ों से सबसे ज्यादा चिढ़ती है, अमेरिकी नेता ने उन्हीं बातों का उल्लेख किया है। गौरतलब है कि ह्यूस्टन के एआरजी स्टेडियम में रविवार को पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने 50 हजार भारतीय अमेरिकियों को संबोधित किया था।

इस कार्यक्रम के दौरान यूएस हाउस ऑफ रेप्रेजेंटेटिव के मैजोरिटी लीडर स्टेनी एच. होएर ने कहा कि अमेरिका की तरह भारत ने अपनी प्राचीन परंपराओं को गांधी के सबक और नेहरू के विजन के जरिये खुद को एक सुरक्षित लोकतंत्र बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश हैं जहां बहुलतावाद और प्रत्येक भारतीय के मानवाधिकार सुरक्षित हैं।

अमेरिकी नेता ने जवाहरलाल नेहरू के भारत की आजादी के समय के मध्य रात्रि के भाषण को भी याद किया। उन्होंने महात्मा गांधी के हर आंख के आंसू पोछने की बात का भी उल्लेख किया। गांधी ने कहा था कि जब तक लोगों की आंख में आंसू हैं और वे दुखी हैं तब तक हमारा काम पूरा नहीं हुआ है।

इस बयान के संदर्भ में शेहरा राशिद ने कहा कि आरएसएस गांधी, नेहरू, सेकुलर डेमोक्रेसी, बहुलतावाद और मानवाधिकार से सबसे ज्यादा चिढ़ती है। लेकिन अमेरिकी नेता ने इन्हीं चीज़ों के लिए पीएम मोदी का समर्थन किया।

शेहला राशिद के इस बयान पर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। रॉय नाम के यूजर ने लिखा कि भारतीय भक्त ट्रंप को वोट नहीं देंगे लेकिन भारत में जरूर मोदी को लाना चाहते हैं।

टॅग्स :शेहला राशिदनरेंद्र मोदीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए