लाइव न्यूज़ :

आरएफएल कोष में हेराफेरी की जांच पूरी करने के लिए कितना समय चाहिए: न्यायालय ने पुलिस से सवाल किया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 21:31 IST

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस से सवाल किया कि रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) कोष से कथित तौर पर 2,400 करोड़ रुपये की हेराफेरी मामले में जांच पूरी करने के लिए उसे कितना समय चाहिए। इस मामले में फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह आरोपी हैं।प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने पुलिस से सवाल करते हुए कहा, ‘‘आपराधिक मामले में जांच पूरी करने में वह कितना समय लेती है? आरोपी को मुकदमे के बिना जेल में नहीं रखा जा सकता है।’’ पीठ में न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस भी शामिल थे। पीठ ने सिंह की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा की दलीलों पर गौर किया कि आरोपी अक्टूबर 2019 से जेल में हैं और अब तक आरोप नहीं तय किए गए हैं।पीठ ने शुरू में सिंह को जमानत के लिए अनुरोध करने से पहले कुछ और समय इंतजार करने को कहा क्योंकि आरोप गंभीर हैं। लेकिन जब लूथरा ने यह कहा कि अन्य आरोपियों का पता लगाया जा सकता है लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है और यह कहा गया है कि जांच अभी जारी है, पीठ ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया गया। यह कहे जाने पर कि सिंह पर 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी का आरोप है, वरिष्ठ वकील ने कहा कि 2जी घोटाला मामले के आरोपियों को उच्चतम न्यायालय ने जमानत दे दी थी।पीठ ने आदेश दिया, "राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (जीएनसीटीडी) को जवाब देने और यह सूचित करने के लिए नोटिस जारी करें कि जांच पूरी करने में कितना समय लगेगा।" सिंह ने निचली अदालत द्वारा उन्हें दी गई जमानत रद्द करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के 14 जून के आदेश के खिलाफ सर्वोच्च अदालत का रुख किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल