लाइव न्यूज़ :

ऐसा कैसे हुआ कि कांग्रेस ने राहुल गांधी को रीलांच किया, देश में नफरत और हिंसा की घटनाएं शुरू हो गयींः भाजपा

By भाषा | Updated: December 16, 2019 20:10 IST

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में विपक्षी दलों पर लोगों को गुमराह करने तथा छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर हिंदुओं और मुसलमानों के नाम पर देश को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस ने तुच्छ राजनीतिक फायदों के लिए समन्वित प्रयासों के तहत हिंसा को बढ़ावा दिया। पात्रा ने कहा, ‘‘मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि नागरिकता विधेयक के खिलाफ रहे सभी विपक्षी दलों ने अपने जिन्ना को निकाल दिया।

भाजपा ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हो जाने को लेकर सोमवार को विपक्षी दलों पर जोरदार हमला किया और पूछा कि कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को ‘पुन: स्थापित करने’ की कोशिश के एक दिन बाद देश में हिंसा और नफरत क्यों फैली?

सत्तारूढ़ पार्टी ने पूरे विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों ने अपनी विभाजनकारी ताकतों का इस्तेमाल किया है। भाजपा ने एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी और आप विधायक अमानतुल्ला खान की तुलना मुहम्मद अली जिन्ना से की।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में विपक्षी दलों पर लोगों को गुमराह करने तथा छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर हिंदुओं और मुसलमानों के नाम पर देश को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया। पात्रा ने कहा, ‘‘ऐसा कैसे हुआ कि कांग्रेस ने शनिवार को राहुल गांधी को रीलांच करने की कोशिश की और रविवार से ही देश में नफरत और हिंसा की घटनाएं शुरू हो गयीं?’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तुच्छ राजनीतिक फायदों के लिए समन्वित प्रयासों के तहत हिंसा को बढ़ावा दिया। पात्रा ने कहा, ‘‘हमने शनिवार को राहुल गांधी को लोगों को भड़काते देखा कि मोदी सरकार हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच अलगाव की कोशिश कर रही है।

उसके बाद रविवार से हम ऐसे नजारे देख रहे हैं जिन्हें किसी सभ्य राष्ट्र की सड़कों पर कोई नहीं देखना चाहेगा। यह विपक्ष और कुछ अन्य दलों की साजिश है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी दल छात्रों को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं और अपने राजनीतिक हितों के लिए उनका इस्तेमाल मोहरों की तरह कर रहे हैं। पात्रा ने कहा, ‘‘मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि नागरिकता विधेयक के खिलाफ रहे सभी विपक्षी दलों ने अपने जिन्ना को निकाल दिया।

अपनी विभाजनकारी ताकतों का इस्तेमाल शुरू कर दिया। ओवैसी इस देश के नये मुहम्मद अली जिन्ना की तरह काम कर रहे हैं। वह हर मुद्दा हिंदुओं और मुस्लिमों के बारे में बनाकर देश को बांटना चाहते हैं। वहीं अमानतुल्ला खान उनसे होड़ कर रहे हैं और दिल्ली का जिन्ना बनना चाहते हैं।’’ पात्रा ने कहा कि पढ़े लिखे छात्र जानते हैं कि संशोधित नागरिकता कानून किसी भारतीय के खिलाफ जाति, धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करता। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019मोदी सरकारअमित शाहकांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण