लाइव न्यूज़ :

सिंधिया की यात्रा के लिए भाजपा के झंडे के रंग में रंगा गया घोड़ा, घोड़े के मालिक को ढूंढ रही पुलिस

By भाषा | Published: August 21, 2021 7:56 PM

Open in App

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की "जन आशीर्वाद यात्रा" के लिए इंदौर में एक घोड़े को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झंडे के रंग में रंगे जाने के खिलाफ पशु क्रूरता की शिकायत पर पुलिस घोड़े के मालिक की तलाश कर रही है। चश्मदीदों ने बताया कि शहर में बृहस्पतिवार को सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा में एक घोड़े को भाजपा के झंडे के रंग में रंगकर शामिल किया गया था। इस घोड़े के शरीर पर अंग्रेजी में "बीजेपी" लिखा गया था और उसकी खाल पर पार्टी का चुनाव चिह्न कमल का फूल भी रंगों से उकेरा गया था। चश्मदीदों के मुताबिक यह घोड़ा सिंधिया की यात्रा में उनके "रथ" (विशेष रूप से तैयार चारपहिया वाहन) के आस-पास चल रहा था। अधिकारियों ने बताया कि इस घोड़े की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था "पीपुल फॉर एनिमल्स" की स्थानीय इकाई की अध्यक्ष प्रियांशु जैन ने संयोगितागंज पुलिस थाने को शिकायत कर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। गौरतलब है कि भाजपा सांसद मेनका गांधी इस संस्था की प्रमुख हैं। संयोगितागंज थाने के प्रभारी राजीव त्रिपाठी ने शनिवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया, "हम पीपुल फॉर एनिमल्स की शिकायत पर जांच कर कर रहे हैं। वस्तुस्थिति का पता लगाने के लिए संबंधित घोड़े के मालिक की तलाश की जा रही है।" उन्होंने बताया कि घोडे़ पर क्रूरता की शिकायत को लेकर अभी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। नवनियुक्त केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल के आम लोगों तक पहुंचने के लिए मंगलवार से "जन आशीर्वाद यात्रा" शुरू की थी।उनकी यह तीन दिवसीय यात्रा बृहस्पतिवार को इंदौर में समाप्त हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: पांचवे चरण के लिए वोटिंग आज, रायबरेली-अमेठी संग यूपी की इन 14 सीटों पर होगा मतदान

भारतममता बनर्जी पर की गई टिप्पणी को लेकर बुरे फंसे भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय, TMC ने किया चुनाव आयोग का रुख

भारतSushil Kumar Modi: कैंसर से हारे सुशील कुमार मोदी, नीतीश कुमार और एनडीए के बीच किया अहम पुल का काम, जानें उनके राजनीतिक सफर के बारे में

भारतSushil Modi dies at 72: नहीं रहे सुशील कुमार मोदी, पीएम मोदी-अमित शाह ने जताया दुख, तेजस्वी यादव ने दी श्रद्धांजलि

भारतLok Sabha Elections 2024: भाजपा और सहयोगियों ने 2019 में चौथे चरण में 96 सीटों में से जीती थीं 47 सीटें, कांग्रेस के खाते में आई थीं इतनी सीटें

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "अमित शाह देश के नागरिकों को इसलिए 'घुसपैठिया' बता रहे हैं क्योंकि उन्होंने भाजपा को वोट नहीं दिया है", कपिल सिब्बल का गृह मंत्री पर हमला

भारतLok Sabha Elections 2024: हम अपने घोषणापत्र के वादों को पूरा करते हैं, प्रधानमंत्री मोदी ने समान नागरिक संहिता, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर कहा, देखें साक्षात्कार

भारतLok Sabha Elections 2024: "राजीव प्रताप रूडी तो मेरे चाचा हैं, चुनाव जीतने के लिए मैं उनका भी आशीर्वाद मांग रही हूं", राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने कहा

भारतLok Sabha Elections 5Th Phase 'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे, मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे', वोटे देने के बाद बोले आचार्य सत्येन्द्र दास

भारतMumbai Lok Sabha Elections 2024: बॉलीवुड में जश्न-ए-लोकतंत्र!, अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर ने डाले वोट, देखें फोटो