लाइव न्यूज़ :

कुमार विश्वास को गृह मंत्रालय दे सकता है सुरक्षा, खालिस्तान संबंधित बयान के बाद हुई इसके लिए मीटिंग

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 18, 2022 14:32 IST

कवि कुमार विश्वास के द्वारा हाल ही में दिये बयान में 'खालिस्तान' का भी जिक्र है, इस लिहाज से गृह मंत्रालय उनकी सिक्योरिटी रिव्यू मीटिंग कर रहा है। संभावना जताई जा रही है कि गृह मंत्रालय विश्वास के विवादास्पद बयान के बाद उन्हें सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकुमार विश्वास का आरोप अरविंद केजरीवाल पंजाब की सत्ता हासिल करने का सपना देख रहे हैंअरविंद केजरीवाल ने कहा मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी होऊंगा, जो स्कूल बनवाता हैसीएम चन्नी ने पीएम मोदी से किया आग्रह केजरीवाल पर लगे आरोपों की जांच करवाएं

दिल्ली: कवि कुमार विश्वास की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय समीक्षा बैठक कर रहा है। बताया जा रहा है कि हाल ही में कुमार विश्वास के द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कथित तौर पर खालिस्तान संबंधी वाले बयान के बाद विश्वास पर खतरे की आशंका जताई जा रही है।

चूंकि कवि कुमार विश्वास के बयान में 'खालिस्तान' का भी जिक्र है, इस लिहाज से गृह मंत्रालय उनकी सिक्योरिटी रिव्यू मीटिंग कर रहा है। संभावना जताई जा रही है कि गृह मंत्रालय उनके विवादास्पद बयान के बाद सुरक्षा मुहैया करा सकती है।

पंजाब चुनाव के बीच कवि कुमार विश्वास के द्वारा गये इस बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है। कुमार के बायन देने के बाद फौरन पंजाब से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट करते हुए आग्रह किया कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर लगे गंभीर आरोपों की वो जांच करवाएं।

सीएम चन्नी ने ट्वीट किया कि पंजाब के सीएम के रूप में, मैं प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी से अनुरोध करता हूं कि हाल ही में कुमार विश्वास ने जो कहा है, इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए. साथ ही कहा कि राजनीति एक तरफ, पंजाब के लोगों ने अलगाववाद से लड़ते हुए भारी कीमत चुकाई है. पीएम को हर पंजाबी की चिंता दूर करने की जरूरत है।

वहीं कुमार विश्वास के आरोपों पर पलटवार करते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि सबसे बड़ा आतंकवादी मैं हूं। फिर इन्होंने मुझे गिरफ्तार क्यों नहीं किया। मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी होऊंगा जो स्कूल बनवाता है। अस्पताल बनवाता है. लोगों को तीर्थयात्रा पर भेजता है। ऐसा आतंवादी तो दुनिया में पैदा नहीं हुआ होगा।’

इसके साथ सीएम केजरीवाल ने यह भी कहा कि बीते तीन-चार दिन से लोग आरोप लगा रहे हैं कि केजरीवाल देश के दो टुकड़े करने के लिए 10 साल से प्लान बना रहा है।

केजरीवाल ने कहा कि मुझ पर आरोप है कि एक टुकड़े का प्रधानमंत्री केजरीवाल बनना चाहता है, जबकि मैं तो दिल्ली का सीएम हूं। अगर मैं 10 साल से साजिश कर रहा हूं तो इनमें से तीन साल कांग्रेस के थे और 7 साल मोदी जी के हैं। आखिर इनकी एंजेंसियों ने मुझे अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया।

मालूम हो कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ खालिस्तान का विवाद उस समय जुड़ा जब कवि कुमार विश्वास ने एक वीडियो में कथित तौर पर कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मुझसे कहा कि मुझे पंजाब का मुख्यमंत्री बनना है या स्वतंत्र देश (खालिस्तान) का प्रधानमंत्री। इसके अलावा कुमार विश्वास ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब की सत्ता हासिल करने का सपना देख रहे हैं। 

टॅग्स :कुमार विश्वासअरविंद केजरीवालCharanjit Singh Channiगृह मंत्रालयपंजाब विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष