लाइव न्यूज़ :

Holi 2023: पूरे देश में आज बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है होली का पर्व, पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी समेत कई और नेताओं ने दी बधाई

By आजाद खान | Updated: March 8, 2023 10:15 IST

होली के इस पर्व पर अमित शाह ने ट्वीट कर सभी को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, "रंग, उमंग, हर्ष और उल्लास के त्योहार होली की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।"

Open in App
ठळक मुद्देआज पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से होली मनाई जा रही है। ऐसे में इस मौके पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर सभी को बधाई दी है। यही नहीं कई और नेताओं ने भी जैसे राहुल गांधी और अमित शाह ने भी सभी को शुभकामनाएं दी है।

Holi 2023: आज पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। एक तरफ जहां मथुरा के वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में बड़े ही धूमधाम से होली मनाया जा रहा है, वहीं जैसलमेर में तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवान भी होली को जमकर मना रहे है। ऐसे में इस अवसर पर पीएम मोदी ने भी देशवासियों को होली की बधाई दी है। 

पीएम मोदी के साथ कई और नेताओं ने भी जैसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्र गृहमंत्री अमित शाह ने भी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी है। 

होली की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने क्या कहा

होली के मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर सभी को शुभकामनाएं दी है और कहा, "होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे। Wishing you all a happy and colourful Holi!"

इस मौके पर अमित शाह ने भी ट्वीट किया है और लिखा है, "रंग, उमंग, हर्ष और उल्लास के त्योहार होली की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सभी को बधाई दी है और लिखा है, "होली का त्योहार सबके जीवन में नए रंग भरे, देश पर एकता का रंग चढ़े। Wishing a very Happy Holi to everyone"

बड़े ही धूमधाम से मंगलवार को राजस्थान में मनाया गया होली

राजस्थान में मंगलवार को रंगों का त्योहार होली पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और लोगों ने एक दूसरे पर रंग और गुलाल डाल कर तथा गले मिलकर खुशी का इजहार किया तथा रंगोत्सव की शुभकामनायें दी। होली का उल्लास सड़कों से लेकर मंदिरों तक देखा गया। 

बडी संख्या में युवा अपने दोस्तो के साथ समूह बनाकर सडकों पर दुपहिया वाहनों पर सवार होली के रंगीन कपडों में सीटी बजाये, गाते होली का आंनद लेते दिखाई दिये। वहीं कॉलोनियों में महिलाएं और बच्चे एक दूसरे पर गुलाल और रंग के साथ साथ पिचकारियों से दिनभर होली खेलने का आंनद लेते रहे।  

टॅग्स :होली 2023नरेंद्र मोदीराहुल गांधीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब