लाइव न्यूज़ :

कान पकड़कर उठक-बैठक की भाजपा विधायक ने, बोले- 'हे जनता जनार्दन बीते 5 साल के लिए क्षमा करो'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 23, 2022 17:56 IST

रॉबर्ट्सगंज में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा विधायक भूपेश चौबे ने जनता से वोट पाने के लिए मंच पर अपना कान पकड़ा और उठक-बैठक करने लगे। भूपेश चौबे बीते पांच साल के दौरान हुई गलतियों के लिए जनता से माफी मांग रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देभूपेश चौबे को भाजपा ने दोबारा सोनभद्र की रॉबर्ट्सगंज सीट से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा हैभाजपा एमएलए भूपेश चौबे मंच पर खड़े होकर कान पकड़ लिये और उठक-बैठक करने लगेमंच पर मौजूद लोग भूपेश चौबे को ऐसे करने से रोकने का प्रयास भी करते हैं

रॉबर्ट्सगंज: यूपी इलेक्शन के प्रचार में नेताओं की जुबानी जंग के बीच कुछ ऐसे भी हल्के-फुल्के दृश्य दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

ऐसा ही एक वाकया उस समय देखने को मिला जब झारखंड की सीमा से सटे सोनभद्र में चुनाव प्रचार के दौरान रॉबर्ट्सगंज से भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा विधायक भूपेश चौबे जनता का वोट पाने के लिए मंच पर कान पकड़कर उठक-बैठक करने लगे और बीते पांच साल के दौरान हुई गलतियों के लिए माफी मांगने लगे।

भूपेश चौबे को भाजपा ने फिर से सोनभद्र की रॉबर्ट्सगंज सीट से टिकट देकर मैदान में उतारा है। लेकिन शायद चुनावी हार की आशंका पाले भूपेश चौबे इतनी दहशत में थे कि वो मंच पर जनता से माफी मांगते हुए कान पकड़कर उठक-बैठक करने लगे।

इस दौरान मंच पर मौजूद झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और विधायक भानू प्रताप शाही बुरी तरह से झेप गये। जिन्हें भूपेश चौबे ने प्रचार के लिए बुलाया था। 

दरअसल चुनाव प्रचार के लिए भूपेश चौबे मंच पर भानू प्रताप शाही के साथ बैठे हुए थे। जनता भी पंडाल में मौजूद थी और भाजपा के पदाधिकारी भाषण दे रहे थे।

तभी अचानक भाजपा प्रत्याशी भूपेश चौबे अपनी कुर्सी से खड़े होते हैं और दोनों कान पकड़ते हुए जनता से कहते हैं कि उनसे जो भी गलतियां हुई, उसके लिए वो माफी मांग रहे हैं। मंच पर भूपेश चौबे को ऐसा करते देख वहां मौजूद सभी लोग आश्चर्य में पड़ जाते हैं और कुछ लोग उन्हें ऐसे करने से रोकने का प्रयास भी करते हैं।

भूपेश चौबे ने वहां मौजूद जनता से कहा कि आप सभी देवतुल्य हैं और इस भाजपा कार्यकर्ता को आपने जैसे 2017 में आशीर्वाद दिया था, ठीक उसी तरह इस बार भी आप अपना आशीर्वाद दीजिए।

भाजपा विधायक ने जनसभा में आगे कहा कि राबर्ट्सगंज में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाना आपकी जिम्मेदारी है और इसे आपको करना होगा। इसके साथ ही भूपेश चौबे ने बीते पांच सालों के कार्यकाल के दौरान हुई गलतियों पर माफी भी मांगी।

वहीं भूपेश चौबे को ऐसा करते हुए देखकर मर्माहत हो गये भानू प्रताप सिंह ने कहा कि मिर्जापुर मंडल में सबसे अधिक कार्य किसी विधायक ने किया तो पहले नंबर पर भूपेश चौबे का नाम आता है।

इसके साथ ही भानू प्रतार ने कहा भूपेश तौबे की लड़ाई ओवैसी और कांग्रेस से है, सपा और बसपा तो वैसे ही साफ हो चुके हैं। मालूम हो कि सोनभद्र में विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में 7 मार्च को मतदान होना है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022BJPरोबेर्त्स्गंजउत्तर प्रदेश समाचारसमाजवादी पार्टीSamajwadi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?