लाइव न्यूज़ :

संजीवनी घोटाले पर आप चुप क्यों हैं पायलट जी?, जोधपुर में कांग्रेस के असंतुष्ट नेता सचिन पायलट के खिलाफ लगाए गए होर्डिंग

By भाषा | Updated: May 19, 2023 07:21 IST

पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच सत्ता को लेकर जारी रस्साकशी के बीच ये होर्डिंग लगाये गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसचिन पायलट की आलोचना करने वाले होर्डिंग यहां कई जगहों पर लगाए गए हैं।उनसे सवाल किया गया है कि वह संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के कथित घोटाले पर ‘चुप’ क्यों हैं।

जोधपुरः कांग्रेस के असंतुष्ट नेता सचिन पायलट की आलोचना करने वाले होर्डिंग यहां कई जगहों पर लगाए गए हैं और उनसे सवाल किया गया है कि वह राजस्थान में संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के कथित घोटाले पर ‘चुप’ क्यों हैं। पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच सत्ता को लेकर जारी रस्साकशी के बीच ये होर्डिंग लगाये गये हैं।

पायलट ने 2020 में गहलोत सरकार के खिलाफ असफल विद्रोह का नेतृत्व किया था, जिसके बाद उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया था। होर्डिंग पर पायलट और जोधपुर से भाजपा सांसद व केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की तस्वीरें छपी हैं और एक पंक्ति में लिखा है ‘‘संजीवनी घोटाले पर आप चुप क्यों हैं पायलट जी? जनता को जवाब चाहिए।’’

मुख्यमंत्री गहलोत बार-बार केन्द्रीय मंत्री शोखावत पर घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाते रहे हैं, जिसका भाजपा नेता खंडन करते हैं। इन होर्डिंग पर कांग्रेस की जिला इकाई के कुछ नेताओं की भी तस्वीरें हैं। होर्डिंग के संबंध में सवाल करने पर पार्टी के जिला प्रवक्ता बी राम बिश्नोई ने कहा कि पायलट पूर्ववर्ती सरकार के मुद्दे उठा रहे हैं और उन्होंने मार्च भी निकाला है लेकिन वह संजीवनी घोटाले पर चुप हैं। होर्डिंग पर बिश्नोई की भी तस्वीर है। 

टॅग्स :सचिन पायलटJodhpurराजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार