लाइव न्यूज़ :

यूपी: मुरादाबाद में HIV एड्स का कहर, एक महीने के भीतर मिले 70 नए मरीज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2019 12:02 IST

सबसे ज्यादा बिलारी इलाके में जांच के लिए सिविर लगाए जा रहे हैं, क्योंकि यहां सबसे अधिक 30 मरीज एचआईवी से पीड़ित पाए गए हैं।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में अचनाक से एचआईवी एड्स के मरीज की हुई बढ़ोतरी से स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक सूबे में एक महीने में 70 नए मरीजों की बढ़ोतरी हुई है। बताया जा रहा है कि बिलारी इलाके में सबसे ज्यादा मरीज पाए गए हैं। 

एचआईवी एड्स के मरीजों में आई अचनाक से बढ़ोतरी को लेकर न केवल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया बल्कि स्वास्थ्य विभाग सकते में भी आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एचआईवी जांच के लिए इलाके में जगह-जगह विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 

सबसे ज्यादा बिलारी इलाके में जांच के लिए सिविर लगाए जा रहे हैं, क्योंकि यहां सबसे अधिक 30 मरीज एचआईवी से पीड़ित पाए गए हैं। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक मुरादाबाद के जिला अस्पताल स्थित लैबोरेट्री में एक महीने के दौरान ढाई सौ से ज्यादा लोगों ने एचआईवी की जांच कराई जिनमें से 70 लोगों की रिपोर्ट में एचआईवी पॉजिटिव आया है। 

बताया जा रहा है कि इन सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है। पिछले काफी समय से एआरटी पर प्रति माह 50 से 55 मरीजों में एड्स के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उनका इलाज शुरू हो रहा था। 

टॅग्स :एड्सउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए