लाइव न्यूज़ :

प्रख्यात इतिहासकार और शिक्षाविद् डॉ. एस शेट्टार का निधन, भारतीय शिक्षाविद् जगत को क्षति

By भाषा | Updated: February 28, 2020 13:40 IST

परिवार के सूत्रों ने बताया कि उनका अस्पताल में श्वसन संबंधी बीमारी के लिए इलाज चल रहा था। बल्लारी जिले में जन्मे शेट्टार ने मैसुरु और धारवाड में अपनी पढ़ाई पूरी की और इंग्लैंड में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पीएचडी की। भारतीय इतिहास के विद्वान माने जाने वाले शेट्टार ने 1970 से 1996 तक विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ाया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, नयी दिल्ली (1996-1999) का चेयरमैन नियुक्त किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने ट्वीट किया, ‘‘डॉ. एस शेट्टार के निधन से भारतीय शिक्षाविद् जगत की भारी क्षति हुई है।

प्रख्यात इतिहासकार और शिक्षाविद् डॉ. एस शेट्टार का शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

परिवार के सूत्रों ने बताया कि उनका अस्पताल में श्वसन संबंधी बीमारी के लिए इलाज चल रहा था। बल्लारी जिले में जन्मे शेट्टार ने मैसुरु और धारवाड में अपनी पढ़ाई पूरी की और इंग्लैंड में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पीएचडी की। भारतीय इतिहास के विद्वान माने जाने वाले शेट्टार ने 1970 से 1996 तक विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ाया।

उनके परिवार के सूत्रों ने बताया कि शेट्टार को कर्नाटक विश्वविद्यालय, धारवाड में भारतीय कला इतिहास संस्थान (1978-96) का निदेशक और भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, नयी दिल्ली (1996-1999) का चेयरमैन नियुक्त किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने शोक जताया और कन्नड़ में ट्वीट किया, ‘‘डॉ. एस शेट्टार के निधन से भारतीय शिक्षाविद् जगत की भारी क्षति हुई है। उन्हें हमारा मार्गदर्शन करने के लिए कुछ और वक्त तक हमारे साथ होना चाहिए था।’’ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की बेंगलुरु इकाई ने शेट्टार को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां शोक सभा आयोजित की। 

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज