लाइव न्यूज़ :

हिसार: पीएम मोदी आज कॉमन सर्विस सेंटर के वीएलई से करेंगे लाइव बातचीत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 15, 2018 06:04 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के वीएलई से जनता से लाइव बातचीत करेंगे।

Open in App

हिसार, 15 जून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के वीएलई से जनता से लाइव बातचीत करेंगे। पीएम मोदी नमो एप के जरिए देश व हरियाणा के सभी वीएलई उनसे सीधे जुड़ सकेंगे तथा अपने विचार रख सकेंगे। 

खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री सीएससी के वीएलई के अलावा इसके लाभार्थियों अर्थात अटल सेवा केन्द्रों पर जाकर जिसने सेवा ली हो, से भी सीधे संवाद करेंगे। इसके जरिए प्रदेश के लोग उनसे सीधे सवाल पूछ पाएंगे। पूरे देश से छह राज्यों के वीएलई को चुना गया है, जिनसे प्रधानमंत्री सीधे संवाद करेंगे, इनमें हरियाणा भी शामिल है, जहां के वीएलई व लाभार्थियों से प्रधानमंत्री स्वयं बातचीत करेंगे। 

हिसार जिले में जो अटल सेवा केन्द्रों को बेहतर तरीके से संभाल रहे हैं, प्रधानमंत्री से सीधे बातचीत करेंगे। इतना ही नहीं सर्वप्रथम यमुनानगर के वीएलई मिस्वा प्रधानमंत्री से संवाद स्थापित कर पाएंगे। इससे पहले 14 जून को केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी वीएलईज के साथ लाइव हुए थे। हिसार के सभी 341 वीएलई व पीएमजी दिशा के सर्टिफाइड सदस्यों के अलावा हजारों की संख्या में नमो एप डाउनलोड किया जा चुका है तथा वे 15 जून को अपने केन्द्रों पर ग्रामीणों को एकत्र कर प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को दिखाएंगे।

 इस दौरान सीएससी के प्रधानमंत्री डिजीटल साक्षरता अभियान में पास होने वाले अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित करने का कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीएससी से आम जनता से मिल रहे लाभ के बारे में लोगों को जागरूक करना है। वहीं, इससे पहले भी पीएम मोदी नमो एप के जरिए देशवासियों से संवाद स्थापित कर चुके हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील