लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम में 'हिंदू सेना' ने जबरन बंद करवाई मांस और चिकन की 250 दुकानें!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2019 10:33 IST

हिंदू सेना की गुरुग्राम इकाई ने नवरात्रि के पहले दिन मांस और चिकन की 250 से अधिक दुकानें बंद कराने का दावा किया।

Open in App
ठळक मुद्देनवरात्रि के पहले दिन मांस और चिकन की 250 से अधिक दुकानें बंद कराने का दावा किया।संगठन के सदस्यों ने मांस की दुकानें बंद करने की मांग करते हुए विभिन्न इलाकों में मार्च किया।

'हिंदू सेना' नाम के दक्षिणपंथी हिंदू संगठन ने शनिवार को नवरात्रि के पहले दिन मांस और चिकन की 250 से अधिक दुकानें बंद कराने का दावा किया। हिंदू सेना की गुरुग्राम इकाई के प्रमुख रीतू राज ने बताया कि संगठन के सदस्यों ने मांस की दुकानें बंद करने की मांग करते हुए विभिन्न इलाकों में मार्च किया।

उन्होंने कहा कि ये लोग सेक्टर 4,5,7,9,10,21 और 22, पालम विहार, बादशाहपुर, ओमविहार, सूरत नगर, सदर बाजार, अनाज मंडी धनवापुर, डौंडहेरा, मोलाहेडा, सिकंदरपुर और कई अन्य स्थानों पर गये।

इससे पहले संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति के लोगों ने नगर निगम को पत्र लिखकर इलाके की अवैध मीट की दुकानों को बंद करवाने की गुहार लगाई थी। हालांकि इस ज्ञापन पर स्थानीय प्रशासन ने कोई ठोक कार्रवाई के आदेश जारी नहीं किए।

ज्ञापन में लिखा था कि आगामी दिनों में नवरात्रि महापर्व के शुभ दिन शुरू होने जा रहे हैं। समूचे जिले में लभभग सभी थाना क्षेत्रों में खुलेआम मांस की बिक्री की जाती है और बाकायदा अवैध दुकानें सजाकर मांस टांगकर उनका विक्रय किया जाता है।

टॅग्स :गुरुग्रामनवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील