लाइव न्यूज़ :

केरल की मस्जिद में संपन्न होगा हिंदू विवाह, समिति दुल्हन को 10 तोला सोना, 2 लाख रुपये देगी, एक हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था

By भाषा | Updated: January 5, 2020 07:45 IST

चेरुवल्लि जमात समिति के सचिव नुजुमुद्दीन अलुमुट्टिल ने बताया, "मस्जिद समिति अंजू को 10 तोला सोना और दो लाख रुपये शादी के उपहार के रूप में देगी। शादी हिंदू रीति-रिवाजों से होगी। हमने लगभग 1,000 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की है।"

Open in App
ठळक मुद्देआर्थिक रूप से गरीब दुल्हन के परिवार ने शादी के लिए मस्जिद समिति की मदद मांगी थी।सोशल मीडिया में वायरल हुए शादी के कार्ड में जमात समिति ने कहा है कि वह परिवार के अनुरोध पर शादी का आयोजन कर रही है और उसमें सभी को समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित भी किया गया है।

केरल के एक मस्जिद में जल्द ही एक हिंदू विवाह संपन्न कराया जाएगा जो अपने आप में एक दुर्लभ बात है। चेरुवल्लि मुस्लिम जमात मस्जिद के परिसर में 19 जनवरी को बिंदु और दिवंगत अशोकन की बेटी अंजू (22) की शादी हिंदू रीति-रिवाज से होगी।

आर्थिक रूप से गरीब दुल्हन के परिवार ने शादी के लिए मस्जिद समिति की मदद मांगी थी। चेरुवल्लि जमात समिति के सचिव नुजुमुद्दीन अलुमुट्टिल ने पीटीआई भाषा को बताया, "मस्जिद समिति अंजू को 10 तोला सोना और दो लाख रुपये शादी के उपहार के रूप में देगी। शादी हिंदू रीति-रिवाजों से होगी। हमने लगभग 1,000 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की है।"

उन्होंने कहा कि परिवार मस्जिद के पास ही रहता है और 2018 में अशोकन की मौत के बाद परिवार को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा, “मैंने उनके छोटे बच्चे की पढ़ाई में व्यक्तिगत रूप से मदद की है।’’

नुजुमुद्दीन ने कहा, “शादी का खर्च बहुत अधिक होने के कारण परिवार ने मस्जिद समिति से मदद का अनुरोध किया था। इसलिए, समिति ने परिवार की सहायता करने का निर्णय लिया।”

दूल्हा शरत शशि की 19 जनवरी को सुबह 11.30 से 12.30 बजे के बीच मस्जिद परिसर में अंजू से शादी होगी। सोशल मीडिया में वायरल हुए शादी के कार्ड में जमात समिति ने कहा है कि वह परिवार के अनुरोध पर शादी का आयोजन कर रही है और उसमें सभी को समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित भी किया गया है।

टॅग्स :केरललोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे