लाइव न्यूज़ :

हिन्दू जागरण मंच का दावा, "त्रिपुरा में 23 आदिवासी परिवार के 98 ईसाईयों ने फिर से अपनाया हिन्दू धर्म "

By भाषा | Updated: January 21, 2019 21:46 IST

हिंदू जागरण मंच की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष उत्तम डे ने बताया कि इन लोगों ने 2010 में ईसाई धर्म को अपना लिया था। इनमें अधिकतर लोग बिहार और झारखंड के हैं जो चाय बागान में काम करते हैं।

Open in App

हिंदू जागरण मंच ने सोमवार को दावा किया कि त्रिपुरा में 23 आदिवासी परिवारों के 98 ईसाइयों ने फिर से हिंदू धर्म अपना लिया है। हिंदू जागरण मंच की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष उत्तम डे ने बताया कि इन लोगों ने 2010 में ईसाई धर्म को अपना लिया था। इनमें अधिकतर लोग बिहार और झारखंड के हैं जो चाय बागान में काम करते हैं।डे ने संवाददाताओं से कहा कि यह परिवार के लापता हुए सदस्यों की घर वापसी जैसा है। वे सभी हिंदू थे लेकिन प्रलोभन देकर उन्हें ईसाई बनाया गया। उनाकोटी जिले के सोनामुखी चाय बागान में ये सभी काम करते थे। बागान के बंद होने के बाद इन्हें प्रलोभन दिया गया।उन्होंने कहा कि अधिकतर लोग उरांव और मुंडा समुदाय के हैं।राज्य की राजधानी से करीब 180 किलोमीटर दूर कालियाशहर जिले में रविवार को धर्म परिवर्तन कार्यक्रम से विश्व हिंदु परिषद भी जुड़ी हुयी थी।विहिप के उनाकोटी जिला सचिव मदन मोहन गोस्वामी ने कहा कि यह लोगों की घर वापसी की तरह है । धर्म परिवर्तन करने वाले एक शख्स बिरसा मुंडा ने दावा किया कि उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन दिया गया था लेकिन उसके बाद उनके साथ बुरा बर्ताव हुआ जिससे उन्होंने धर्म बदलने का विचार किया।उन्होंने संवाददताओं से कहा, ‘‘हम बहुत गरीब लोग हैं। ईसाइयों ने हमारा धर्म परिवर्तन कराया। वे हमारे साथ गलत व्यवहार करते थे। हमने अपनी इच्छा से फिर से हिंदू धर्म अपनाया है।’’  

टॅग्स :त्रिपुराविश्व हिंदू परिषदआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप