लाइव न्यूज़ :

हिंदी के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक राजकिशोर का हुआ निधन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 4, 2018 13:23 IST

हिंदी के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक राजकिशोर का निधन हो गया है। राजकिशोर का निधन फेफड़ों में संक्रमण के कारण हुआ है।

Open in App

नई दिल्ली, 4 जून: हिंदी के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक राजकिशोर का निधन हो गया है। राजकिशोर का निधन फेफड़ों में संक्रमण के कारण हुआ है। पत्रकार राजकिशोर की उम्र 71 साल थी। उनको बीते करीब 20 दिन से सांस लेने में खासा परेशानी हो रही थी। 

सांस में परेशानी के चलते ही उन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था जहां आईसीयू में सोमवार को उन्होंने आखिरी सांस ली है। पत्रकार राजकिशोर का जन्म 2 जनवरी 1947 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था।

निजी जीवन में परेशानियों ने घेरा

राजकिशोर के निजी जीवन में हाल ही में परेशानियों ने उनको घेरा था। करीब दो माह पहले ही उनके 40 वर्षीय बेटे की मृत्यु हो गई थी। पत्रकार के बेटे की मृत्यु ब्रेन हैम्रेज के कारण हुई थी। दो माह के भीतर ही उनके परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। खबर के मुताबिक बेटे की अचानक हुई मौत से वह गहरे सदमें में चले गए थे और इससे वह बाहर नहीं आ पाए थे। 

राजकिशोर के निधन के बाद अब परिवार में अब उनकी पत्नी और एक बेटी हैं। 'तुम्हारा सुख' और 'सुनंदा की डायरी' जैसे उपन्यास के अलावा 'पाप के दिन' उन्होंने लिखे। साथ ही उनकी कविता संग्रह ने काफी प्रसिद्धी बटोरी हैं। 

राजकिशोर ने वैचारिक लेखन को एक नया आयाम दिया और वह  वरिष्ठ पत्रकार के तौर पर अपनी पहचान बनाई थी। साहित्य और पत्रकारिता में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लोहिया पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा हिंदी अकादमी की तरफ से उन्हें साहित्यकार सम्मान भी प्रदान किया जा चुका है।

टॅग्स :पत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

भारतबिहार में पत्रकारों को पेंशन देने का मामला उठा विधानसभा में, सरकार ने कहा-पत्रकार पेंशन योजना का लाभ 20 वर्ष की सेवा अवधि वाले पत्रकारों को ही मिलेगा

विश्वईमानदार पत्रकारिता की मिसाल थे मार्क टली

भारतछात्रों के लिए शानदार मौका, शिक्षा मंत्रालय ने पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए शुरू किए 2 नए कोर्स; नि:शुक्ल ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पत्रकारों को मिलने वाली पेंशन राशि में किया इजाफा, अब हर महीने 6 हजार रुपये की जगह मिलेगी 15 हजार रुपये पेंशन की राशि

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार