लाइव न्यूज़ :

hindi diwas 2019: हिंदी दिवस के अवसर पर ऐसे कीजिए भाषण और निबंध की तैयारी, तालियों से गूंज उठेगा सभागार

By आदित्य द्विवेदी | Published: September 12, 2018 5:03 PM

14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में एकमत से हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिए जाने का निर्णय लिया गया। भारतीय संविधान के में हिंदी को देवनागरी लिपि में राजभाषा का दर्जा दिया गया है। राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के प्रयासों के बाद 14 सितंबर 1953 को पहली बार 'हिंदी दिवस' के रूप में मनाया गया और उसके बाद से ही यह प्रथा जारी है।

Open in App

हिंदी एक ऐसी भाषा है जो इस विविधतावादी भारत देश को एक सूत्र में पिरोने का काम करती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 1917 में गुजरात के भरूच में सर्वप्रथम हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में मान्यता दी थी। आजादी के बाद भी इस दिशा में कदम बढ़ाए गए और 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में एकमत से हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिए जाने का निर्णय लिया गया। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 (1) में हिंदी को देवनागरी लिपि में राजभाषा का दर्जा दिया गया है। राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के प्रयासों के बाद 14 सितंबर 1953 को पहली बार 'हिंदी दिवस' के रूप में मनाया गया और उसके बाद से ही यह प्रथा जारी है। 14 सितंबर को हिंदी दिवस के मौके पर देशभर के विद्यालय, महाविद्यालय और कार्यालयों में हिंदी दिवस समारोह मनाया जाता है। लोग भाषण देते हैं। हिंदी का अधिकाधिक इस्तेमाल और प्रचार-प्रसार की नीतियां तय की जाती हैं। इस मौके पर प्रभावी भाषण कैसे दें? आइए, हम आपकी परेशानी को आसान कर देते हैं। 

हिंदी दिवस पर भाषण और निबंध की तैयारी कैसे करें?

क्या आप भी हिंदी दिवस के मौके पर अपने स्कूल, कॉलेज, कार्यालय समारोह में भाषण देना चाहते हैं? तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको हिंदी दिवस पर भाषण के प्रभावी तरीके बताने जा रहे हैं। भाषण की तैयारी के लिए ध्यान रखें ये जरूरी बातेंः-

- प्रभावी भाषण के लिए सबसे पहली शर्त है विषय की समझ। हिंदी दिवस के बारे में बिना कुछ जाने आप बोल नहीं पाएंगे। इसलिए इससे जुड़ी जानकारियां इकट्ठी करें। मसलन- इतिहास, उद्देश्य और तरीका।

- सिर्फ विषय की समझ होना काफी नहीं है। उस विषय पर बोलते वक्त आपके चेहरे पर चमक तभी आएगी जब आपकी उस विषय पर पकड़ होगी। इसलिए जरूरी है कि आप उसे रोजमर्रा के जीवन से जोड़ें।

- आपको अपने विषय के कुछ इंटरेस्टिंग डाटा जरूर तैयार करके बोलने जाना चाहिए, डाटा या आंकड़े देने से आपकी बातों में वजन आता है।

- भाषण देते समय वक्ता के अंदर ऊर्जा बहुत जरूरी है। इसे प्रदर्शित करने के लिए स्लोगन, गीत या चुटीले वाक्यों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

हिंदी दिवस पर दीजिए ये भाषणः नमूना

आदरणीय मुख्य अतिथि, आगंतुकों और प्यारे साथियों!

अंग्रेज गवर्नर लॉर्ड मैकाले भारत में एक ऐसा समुदाय बनाना चाहता था जो रंग से भारतीय हो लेकिन सोच से अंग्रेज। इसी मंशा से उसने 1855 में अंग्रेजी को भारत की शिक्षा और प्रशासन की भाषा के रूप में स्थापित कर दिया। अंग्रेजों ने अपने शासन काल में तत्कालीन राजभाषा फारसी को ही प्रश्रय दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि आजादी के बाद भी कुछ समय तक भारत की अधिकांश कचहरियों में फारसी ही इस्तेमाल की जाती रही। इन दो भाषाओं ने हिंदी को हाशिये पर डाल दिया था। लेकिन जहां महात्मा गांधी, राजा राममोहन राय और आप जैसे मातृभाषा प्रेमी हों वहां हिंदी मुख्यधारा में लौटनी तय थी। इसी का उत्सव मनाने के लिए हम सभी लोग यहां एकत्रित हुए हैं।

 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 1917 में गुजरात के भरूच में सर्वप्रथम हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में मान्यता दी थी। आजादी के बाद भी इस दिशा में कदम बढ़ाए गए और 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में एकमत से हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिए जाने का निर्णय लिया गया। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 (1) में हिंदी को देवनागरी लिपि में राजभाषा का दर्जा दिया गया है। राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के प्रयासों के बाद 14 सितंबर 1953 को पहली बार 'हिंदी दिवस' के रूप में मनाया गया और उसके बाद से ही यह प्रथा जारी है।

महात्मा गांधी ने एक बार यह विचार व्यक्त किया था कि राष्ट्रभाषा बनने के लिए किसी भाषा में नीचे दिए गए पांच गुण होने आवश्यक होने चाहिए-

- उसे सरकारी अधिकारी आसानी से सीख सकें- वह समस्त भारत में धार्मिक, आर्थिक और राजनीतिक संपर्क के माध्यम के रूप में प्रयोग के लिए सक्षम हो- वह अधिकांश भारतवासियों द्वारा बोली जाती हो,- सारे देश को उसे सीखने में आसानी हो,- ऐसी भाषा को चुनते समय आरजी या क्षणिक हितों पर ध्यान न दिया जाए।

लेकिन दुर्भाग्य से 'हिंदी' भाषा का महत्व धीरे-धीरे नीचे गिर रहा है। जो लोग हिंदी बोलते हैं उन्हें अलग दृष्टि के साथ देखा जाता है। लोग सार्वजनिक स्थानों में हिंदी बोलते वक़्त शर्म महसूस करते हैं। अब मैं आपको हिंदी के बारे में कुछ ऐसे आंकड़े बताना चाहता हूं जिससे आपको अपनी राजभाषा पर गर्व होगा। क्या आप जानते हैं दुनियाभर में करीब 54 करोड़ लोग हिंदी भाषी हैं। देश के बाहर पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश में भी हिंदी भाषा बोली और समझी जाती है। क्या आप जानते हैं, हिंदी शब्दों 'अच्छा', 'बड़ा दिन', 'बच्चा', 'सूर्य नमस्कार' को ऑक्सफर्ड डिक्शनरी में शामिल किया गया है। इसके साथ ही तेलुगू, उर्दू और गुजराती भाषा के शब्दों को भी ऑक्सफर्ड डिक्शनरी में जगह मिली है। क्या आप जानते हैं, दुनिया के 176 विश्वविद्यालयों में हिंदी एक विषय के तौर पर पढ़ाई जाती है। क्या आप जानते हैं कि फ़िजी में हिंदी को आधाकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है। इसे फ़िजियन हिन्दी या फ़िजियन हिन्दुस्तानी भी कहते हैं। यह भारत में बोली जाने वाली अवधी, भोजपुरी और अन्य बोलियों का समावेश है।

हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है और हमें हमेशा भाषा का जितना संभव हो प्रयोग करते समय गर्व महसूस करना चाहिए।

धन्यवाद।

टॅग्स :हिन्दी दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: भाषा की सामर्थ्य है राष्ट्र की सामर्थ्य

भारतWorld Hindi Day 2024 Wishes: आज है विश्व हिंदी दिवस, शुभकामनाएं, संदेश भेजकर दें बधाई, जानें क्या है इतिहास

भारतWorld Hindi Day 2024: 'हिंदी, हिंदू, हिंदुस्तान' का नारा भारतेंदु हरिश्चंद्र ने दिया था, विश्व हिंदी दिवस पर मित्रों, परिजनों को ऐसे दीजिए शुभकामना

भारतWorld Hindi Day 2024 Wishes: प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था, जानें सबकुछ

ज़रा हटकेNirmal Verma 95th birth anniversary: नया संग्रह तीन अप्रैल को, निर्मल वर्मा की 95वीं जयंती पर खास तोहफा!

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Lok Sabha Election 2024: '4 जून के बाद जनता की सुनने लगेगी पुलिस' चुनावी सभा में केजरीवाल ने कहा

भारतDelhi Lok Sabha Election 2024: 44 डिग्री तापमान, चुनावी सभा करेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी

भारतBihar Lok Sabha Elections 2024: टोले-टोले में बिजली, लालटेन युग का अंत!, सीएम नीतीश कुमार ने लालू यादव परिवार पर किया हमला, शेष दो चरणों में 16 सीट पर पड़ेंगे वोट

भारतAkash Anand BSP Mayawati UP POLLS: आकाश आनंद फिर हुए सक्रिय, राहुल पर बोला हमला, मंच से जल्दी ही लिखित भाषण पढ़ते दिखाई देंगे मायावती के उत्तराधिकारी!

भारतLok Sabha Election Fifth Phase 2024: गांव में 'विकास' नहीं आया, ग्रामीणों ने लिया फैसला, नहीं देंगे वोट