लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 30, पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 9, 2018 22:38 IST

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्कूल बस 300 फीट गहरी खाई में गिरी। जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 27 बच्चे दो स्कूल टीचर और बस का ड्राइवर भी शामिल है।

Open in App

कांगड़ा, 9 अप्रैल:  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 30 हो गई है। इनमें 27 बच्चे हैं। हादसा सोमवार शाम 3.30 बजे नूरपुर के मलकपुर इलाके में स्कूल बस 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। 30  मृतकों में दो स्कूल टीचर और बस का ड्राइवर भी शामिल है। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। 

 दुर्घटना में हुई मौतों से दुखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा, 'कांगड़ा में बस दुर्घटना में हुई मौतों से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ है, जिन्होंने हादसे में अपनों को खोया है।' 

5 लाख का मुआवजे

इस घटना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुख व्यक्त करते हुए दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'नूरपुर के मलकवाल में स्कूली बस के हादसे का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ।  इस हादसे का हम सभी को गहरा शोक है और मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूँ।  दुःख की इस घड़ी में सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ है।  

हादसे की मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश

इस दर्दनाक हादसे पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा, 'एनडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर रेस्क्यू के लिए लगाया गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घटनास्थल पर बचाव कार्य चलाया जा रहा है। मैंने हादसे की मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं।' 

बता दें कि घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने हादसे में 27 बच्चों सहित 30 लोगों की मौत की पुष्टि की है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीहिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील