लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश सरकार का फैसला, इन राज्यों से आ रहे हैं तो कोविड रिपोर्ट साथ लाए, जानें पूरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 11, 2021 20:59 IST

भारत में कोविड-19 के कुल मामलों में 70.82 प्रतिशत उपचाराधीन मरीज पांच राज्यों से हैं, जिनमें महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे पहली बार कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 11 लाख के आंकड़े को पार कर गई है।उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ कर 11,08,087 हो गई है और देश में संक्रमण के कुल मामलों का यह 8.29 प्रतिशत है।देश में उपचाराधीन मरीजों का 48.57 प्रतिशत अकेले महाराष्ट्र में है।

शिमलाः हिमाचल प्रदेश सरकार ने उन सात राज्यों से आने वाले लोगों के लिये कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है, जहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लोगों के लिये 16 अप्रैल से हिमाचल प्रदेश आने पर आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया गया है। यह रिपोर्ट 72 घंटे से पहले की नहीं होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिये यह निर्णय लिया गया है।

ठाकुर ने कहा कि जल्द ही इस संबंध में परामर्श जारी किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 941 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69,114 हो गई। वहीं राज्य में संक्रमण से 12 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,102 पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य के विशेष स्वास्थ्य सचिव निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा में सबसे ज्यादा चार मरीजों की मौत हुई। इसके बाद शिमला और उना में तीन-तीन तथा कुल्लू और हमीरपुर जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। उन्होंने बताया कि शनिवार को संक्रमण से मरनेवाले मरीजों में सात महिलाएं और पांच पुरुष हैं।

इन सभी की उम्र 44-88 के बीच में थी। उन्होंने बताया कि इस बीच 358 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिसके बाद कुल संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 62,671 हो गई। राज्य में 5,223 मरीजों का उपचार चल रहा है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाहिमाचल प्रदेशजयराम ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है