लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नवनियुक्त मंत्रियों को विभाग बांटे

By भाषा | Updated: August 1, 2020 13:10 IST

रामलाल मार्कंडेय को तकनीकी शिक्षा विभाग का प्रभार दिया गया है। कृषि विभाग वीरेंद्र कंवर को आवंटित किया गया है और उनके पास ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी भी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नवनियुक्त तीन मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया और अपने मंत्रिमंडल के कुछ अन्य सदस्यों के विभागों में भी फेरबदल किया। फेरबदल के बाद राजीव सैजल को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण का विभाग दिया गया है।

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नवनियुक्त तीन मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया और अपने मंत्रिमंडल के कुछ अन्य सदस्यों के विभागों में भी फेरबदल किया। शुक्रवार को किए गए फेरबदल के बाद राजीव सैजल को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण का विभाग दिया गया है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार को फरवरी में विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से यह विभाग खुद मुख्यमंत्री के पास था। शहरी विकास विभाग का कार्यभार सुरेश भारद्वाज को दिया है। पहले यह विभाग सरवीन चौधरी के पास था।

भारद्वाज के पास संसदीय मामलों का प्रभार भी होगा और चौधरी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय संभालेंगे। मुख्यमंत्री ने वित्त, गृह, पर्यटन, आबकारी और कर तथा लोक निर्माण समेत आठ विभाग अपने पास रखे। परिवहन विभाग बिक्रम सिंह को दिया गया है । गोविंद सिंह ठाकुर को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है।

बिक्रम सिंह उद्योग विभाग का कार्यभार भी संभालते रहेंगे। अधिसूचना के अनुसार रामलाल मार्कंडेय को तकनीकी शिक्षा विभाग का प्रभार दिया गया है। कृषि विभाग वीरेंद्र कंवर को आवंटित किया गया है और उनके पास ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी भी होगी। दिसंबर 2017 में मुख्यमंत्री ठाकुर के सत्ता में आने के बाद से यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार है।

तीन मंत्रियों सुखराम चौधरी, राकेश पठानिया और राजिंदर गर्ग का शपथ ग्रहण समारोह राज भवन में हुआ। सुखराम चौधरी को एमपीपी तथा बिजली विभाग दिया गया जबकि पठानिया को वन मंत्री तथा गर्ग को खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों का मंत्री बनाया गया। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल