लाइव न्यूज़ :

Himachal Pradesh Assembly Bypoll Results 2024 LIVE: रिजल्ट से पहले हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया खेला, तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे स्वीकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2024 08:31 IST

Himachal Pradesh Assembly Bypoll Results 2024 LIVE UPDATES: निर्दलीय विधायक होशियार सिंह (देहरा), आशीष शर्मा (हमीरपुर) और के एल ठाकुर (नालागढ़) ने कांग्रेस के छह बागी विधायकों के साथ 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन के पक्ष में वोट किया था।

Open in App
ठळक मुद्देHimachal Pradesh Assembly Bypoll Results 2024 LIVE UPDATES: विधायक 23 मार्च को भाजपा में शामिल हो गए थे।Himachal Pradesh Assembly Bypoll Results 2024 LIVE UPDATES: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का रुख किया था।Himachal Pradesh Assembly Bypoll Results 2024 LIVE UPDATES: मांग को लेकर विधानसभा परिसर में धरना भी दिया था।

Himachal Pradesh Assembly Bypoll Results 2024 LIVE UPDATES:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उन तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे सोमवार को स्वीकार कर लिए जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था। पठानिया ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं और ये तीन विधायक तत्काल प्रभाव से 14वीं विधानसभा के सदस्य नहीं रहेंगे।’’ निर्दलीय विधायक होशियार सिंह (देहरा), आशीष शर्मा (हमीरपुर) और के एल ठाकुर (नालागढ़) ने कांग्रेस के छह बागी विधायकों के साथ 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन के पक्ष में वोट किया था।

तीनों विधायकों ने 22 मार्च को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था लेकिन अध्यक्ष ने यह कहते हुए उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था कि उन्हें कांग्रेस विधायक दल की ओर से एक प्रतिवेदन मिला है कि उन्होंने दबाव में इस्तीफा दिया है, स्वेच्छा से नहीं। ये विधायक 23 मार्च को भाजपा में शामिल हो गए थे।

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को उनका इस्तीफा स्वीकार करने का निर्देश देने का अनुरोध करते हुए हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का रुख किया था। इस संबंध में अदालत अध्यक्ष को निर्देश जारी कर सकती है या नहीं, इस पर अलग-अलग राय होने के कारण यह मामला तीसरे न्यायाधीश के पास भेजा गया। यह अभी अदालत में लंबित है। विधायकों ने अपनी मांग को लेकर विधानसभा परिसर में धरना भी दिया था।

पठानिया ने कहा, ‘‘कांग्रेस नेता जगत सिंह नेगी ने इन विधायकों के इस्तीफे स्वीकार होने से पहले भाजपा में शामिल होने पर दलबदल विरोधी कानून के तहत इन्हें अयोग्य ठहराने का अनुरोध करते हुए एक अन्य याचिका दायर की। चूंकि मैंने इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं तो अन्य याचिका खुद ही खारिज हो जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुल मिलाकर परिणाम यह है कि चाहे आप इस्तीफा स्वीकार करें या अयोग्य ठहराएं, ये विधायक 14वीं विधानसभा के सदस्य नहीं रहेंगे। मैंने कोई कठोर आदेश पारित नहीं किया है।’’ विधानसभा अध्यक्ष के आदेश का स्वागत करते हुए ठाकुर ने कहा कि भले ही देर हो गयी है लेकिन सही फैसला आया है।

उन्होंने कहा, ‘‘बेहतर होता, अगर अध्यक्ष पहले ही इस्तीफे स्वीकार कर लेते और इन तीन विधानसभा सीटों पर भी लोकसभा चुनाव के साथ ही चुनाव का मार्ग प्रशस्त कर देते।’’ ठाकुर ने कहा कि अगर पहले फैसला दिया गया होता तो उससे धन की बचत होती और फिर से आदर्श आचार संहिता लागू करने से बचा जा सकता था।

इससे पहले, अध्यक्ष ने बजट प्रस्ताव पर मतदान के दौरान विधानसभा में उपस्थित रहने तथा सरकार के पक्ष में मतदान करने संबंधी व्हिप का उल्लंघन करने को लेकर कांग्रेस ने छह बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था। इन विधायकों की छह सीटों को रिक्त घोषित किया गया जिससे सदन में सदस्यों की संख्या 68 से कम होकर 62 रह गयी।

अध्यक्ष के तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे स्वीकार करने के साथ ही सदन में सदस्यों की संख्या 59 रह गयी है। राज्य विधानसभा में कांग्रेस के 34 और भाजपा के 25 विधायक हैं। कांग्रेस के बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने के बाद खाली हुईं छह विधानसभा सीटों धर्मशाला, सुजानपुर, बड़सर, गगरेट, कुटलेहड़ तथा लाहौल और स्पीति पर उपचुनाव के लिए एक जून को मतदान हुआ था। भाजपा ने इन सीटों से उन छह नेताओं को ही उतारा है जो पहले कांग्रेस के टिकट पर इन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

टॅग्स :उपचुनावहिमाचल प्रदेशलोकसभा चुनाव परिणाम 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव