लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बस के एक नाले में गिरने से 27 लोगों की मौत, 33 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 20, 2019 19:15 IST

कुल्लू एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि बस कुल्लू से गाड़ागुशैणी के लिए जा रही थी। एक मोड़ पर बस करीब 500 फीट नीचे खाई में पलट गई। जहां हादसा हुआ वहां नदी भी है। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्क्त आ रही है। घायलों को पीठ पर लाद कर बाहर लाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देखाई के पास नदी भी है। 48 सीटों वाली इस बस में करीब 60 लोग सवार थे।बस हादसे में हताहत हुए अधिकतर लोग मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र सराज के हैं।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में गुरुवार को एक निजी बस 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 27 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 33 लोग गंभीर हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम का रेस्क्यू अभियान जारी। हादसा कुल्लू में बंजर इलाके के भेउट मोड़ पर हुआ। 

कुल्लू एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि बस कुल्लू से गाड़ागुशैणी के लिए जा रही थी। एक मोड़ पर बस करीब 500 फीट नीचे खाई में पलट गई। जहां हादसा हुआ वहां नदी भी है। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्क्त आ रही है। घायलों को पीठ पर लाद कर बाहर लाया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा करीब 4 बजे हुआ। रास्ते का यह मोड़ खतरनाक है। वहां बस को पीछे ले जाकर ही घुमाया जा सकता है। इसी कोशिश में बस खाई में गिर गई। खाई के पास नदी भी है। 48 सीटों वाली इस बस में करीब 60 लोग सवार थे।

बस में अधिकतर कॉलेज छात्र सवार थे, जो एडमिशन लेकर लौट रहे थे। प्रशासन व ग्रामीणों का रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी है। बस ओवरलोड होने के कारण चढ़ाई पर आगे नहीं बढ़ पाई और पीछे की ओर खाई में जा गिरी। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। मंडी जिला से पांच एंबुलेंस कुल्‍लू भेज दी गई हैं।

बस हादसे में हताहत हुए अधिकतर लोग मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र सराज के हैं। सीएम भी कुछ देर में शिमला से घटनास्‍थल पर पहुंचेंगे। बताया जा रहा घायल व मृतक सराज के गाड़ागुशैण के निवासी हैा। अब तक करीब 12 महिलाएं, छह युवतियां, सात बच्‍चे व 10 युवक निकाले जा चुके हैं। सभी गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को उपचार के लिए बंजार अस्पताल लाया गया है। कुछ को गंभीर हालत में कुल्‍लू भी रेफर किया गया है। हादसे में सराज हलके के गाड़ागुशैणी निवासी 20 वर्षीय चांदनी पुत्री बृज लाल व मान सिंह की मौत हो गई।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशजयराम ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील