लाइव न्यूज़ :

आपदा से तबाह हिमाचल के सीएम सुक्खू ने केंद्र से की अपील, राहत के लिए जारी की गई राशि के बकाया पैसे जल्द जारी करने का अनुरोध किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 24, 2023 20:33 IST

अनुमान के मुताबिक प्राकृतिक आपदाओं से तबाह हिमाचल प्रदेश को अभी तक 5100 करोड़ से अधिक का नुकसान हो गया है। प्रदेश में अभी तक 158 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। जबकि 606 मकान ध्वस्त होने के साथ 5363 मकानों को नुकसान हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देसुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार से की मांगराहत के लिए जारी की गई राशि के बकाया पैसे जल्द जारी करने का अनुरोध कियाहिमाचल प्रदेश को अभी तक 5100 करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान

शिमला: भीषण बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से तबाह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार से राहत के लिए जारी की गई राशि के बकाया पैसे जल्द जारी करने की मांग की है। इसी के साथ सीएम सुक्खू ने बाढ़ और भूस्खलन में नुकसान उठाने वाले लोगों के लिए राज्य की तरफ से दी जाने वाली मदद की राशि की घोषणा भी की।

शिमला में मीडिया से बात करते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश को भारी नुकसान हुआ है। हमने केंद्र सरकार से तुरंत अंतिम राहत राशि प्रदान करने का अनुरोध किया है। जिनकी गाय और भैंस इस आपदा में मर गई हैं, उन्हें 55,000 रुपये का मुआवजा दिया जा रहा है और जिनके भेड़ और बकरियों की मौत हुई है, उन्हें 6,000 रुपये का मुआवजा दिया जा रहा है। जिनके घर आंशिक रूप से नष्ट हो गए हैं, उन्हें 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया जा रहा है। उन लोगों के लिए मूल्यांकन किया जा रहा है जिनके घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।" 

बता दें कि अनुमान के मुताबिक प्राकृतिक आपदाओं से तबाह हिमाचल प्रदेश को अभी तक 5100 करोड़ से अधिक का नुकसान हो गया है। प्रदेश में अभी तक 158 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। जबकि 606 मकान ध्वस्त होने के साथ 5363 मकानों को नुकसान हुआ है। राज्य में चार नेशनल हाईवे सहित 700 सड़कें बंद हैं। पर्यटन के लिए विख्यात प्रदेश में पर्यटकों का जाना पूरी तरह बंद हो गया है। इससे होटल इंडस्ट्री पर भी तबाह होने का खतरा मंडराने लगा है। 

हिमाचल प्रदेश में जून से अब तक बादल फटने की 35 घटनाएं हो चुकी हैं। बादल फटने से नदियों का जलस्तर बढ़ा जिसकी वजह से हिमाचल में जल प्रलय आई। राज्य में ब्यास और पार्वती नदियों ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई और कुल्लू एवं मंडी सबसे प्रभावित जिले रहे। 

हालांकि इतनी तबाही के बाद भी अभी हिमाचल को राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने राज्य में  27 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 29 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ सुरेंद्र पाल ने ये जानकारी दी।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशसुखविंदर सिंह सुक्खूनरेंद्र मोदीबाढ़कांग्रेसशिमलाMandi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?