लाइव न्यूज़ :

Hijab Verdict: अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हिजाब केस, कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दी गई चुनौती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2022 19:31 IST

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले से नाराज याचिकाकर्ताओं ने अब सर्वोच्च न्यायालय का रूख किया है।

Open in App
ठळक मुद्देहाईकोर्ट के फैसले से नाराज याचिकाकर्ताओं ने अब सर्वोच्च न्यायालय का रूखकर्नाटक HC ने अपने फैसले में हिजाब पर स्कूल-कॉलेज में पाबंदी को बरकरार रखा है

नई दिल्ली: हिजाब मामले पर आए कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। मंगलवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ याचिकाकर्ताओं ने देश की शीर्ष अदालत का रुख किया है। इससे पहले हिजाब विवाद को लेकर मंगलवार को कर्नाटक हाईकोर्ट का फैसला आया जिसमें कोर्ट ने हिजाब को इस्लाम का आवश्यक हिस्सा न मानते हुए स्कूल-कॉलेज में इसपर पाबंदी को बरकरार रखा।

कर्नाटक हिजाब विवाद में हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए स्कूलों में ड्रेस कोड लागू करने के 5 फरवरी के राज्य सरकार के फैसले को बरकरार रखा है और कहा कि हिजाब पहनना इस्लाम मजहब का आवश्यक धार्मिक अंग नहीं है। साथ ही कोर्ट ने राज्य के स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब पर रोक लगाने वाले सरकारी आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं को भी खारिज कर दिया है।

कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ऋतुराज अवस्थी, न्यायमूर्ति कृष्णा एस दीक्षित और न्यायमूर्ति जे एम काजी की तीन जज की बेंच का गठन 9 फरवरी को किया गया था। इस बेंच ने उडुपी जिले की मुस्लिम लड़कियों द्वारा दायर याचिका को सुना। इसमें उन्होंने अदालत से गुहार लगाई थी कि उन्हें स्कूल ड्रेसके साथ-साथ कक्षा के अंदर भी हिजाब पहनने की अनुमति दी जानी चाहिए क्योंकि यह उनकी आस्था का विषय है।

क्या है हिजाब कंट्रोवर्सी?

बता दें कि उडुपी के एक सरकारी महाविद्यालय में छह छात्राओं ने हिजाब पहनकर कॉलेज में एंट्री ली थी विवाद इस बात को लेकर था कि प्रशासन ने छात्राओं को हिजाब पहनने के लिए मना किया था, लेकिन वे फिर भी पहनकर आ गई थीं उस विवाद के बाद से ही दूसरे कॉलेजों में भी हिजाब को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो अब तक थमा नहीं है।

टॅग्स :कर्नाटक हिजाब विवादKarnataka High Courtसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति