लाइव न्यूज़ :

Hijab Row: हिजाब मुद्दे की अब तमिलनाडु में भी एंट्री, बीजेपी बूथ कमिटी मेंबर ने हिजाब वाली महिलाओं के वोट पर जताई आपत्ति, हंगामा

By आजाद खान | Updated: February 19, 2022 13:47 IST

नगर निगमों, नगरपालिकाओं और शहर पंचायतों समेत 648 शहरी स्थानीय निकायों में वार्ड सदस्यों के 12,607 पदों के लिए मतदान चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के 38 जिलों के शहरी क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।राज्य के स्थानीय निकायों चुनाव में भी हिजाब का मामला भी छाया रहा है।यहां पर वोट देने आई महिलाओं को बीजेपी बूथ कमिटी मेंबर ने वोट देने पर आपत्ति जताई थी।

Tamil Nadu Urban Local Body Poll: तमिलनाडु में आज स्थानीय निकायों के चुनाव (Urban Local Body Poll) चल रहे हैं। ऐसे में यहां पर भी हिजाब का मुद्दा देखने को मिला है। दरअलस, एएनआई की खबर के मुताबिक, मदुरै के एक पोलिंग बूथ पर कुछ महिलाएं हिजाब पहनकर वोट देने आई थी, जिन्हें देखकर वहां मौजूद बीजेपी (BJP) के बूथ कमिटी मेंबर ने हंगामा किया। यही नहीं वे महिलाओं को बिना वोट दिए वापस जाने को कहा और उनके वोट देने पर आपत्ति भी जताई है। इसके बाद वहां पर मौजूद डीएमके और एआईडीएमके के सदस्यों ने भाजपा मेंबर के खिलाफ आवाज उठाया तो पुलिस ने मामले को शांत करवाया। 

तमिलनाडु की राजनीति में हिजाब ने लिया एंट्री

मामले में डीएमके के विधायक उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) ने कहा, "बीजेपी हमेशा से यही करती आ रही है। हम इसके खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की जनता को पता है कि किसे स्वीकार करना है और किसे अस्वीकार करना है।"आपको बता दें कि उदयनिधि तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के पुत्र हैं।

तमिलनाडु के 38 जिलों में हो रहे है मतदान

तमिलनाडु में शहरी निकाय चुनावों के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह सात बजे शुरू हो गया। दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए रैंप भी बनाए गए हैं। तमिलनाडु के 38 जिलों के शहरी क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। तमिलनाडु राज्य निर्वाचन आयोग वेब स्ट्रीमिंग और सीसीटीवी कैमरे के जरिए मतदान केंद्रों की निगरानी कर रहा है और सुरक्षा के लिए पुलिस के करीब एक लाख कर्मियों को तैनात किया गया है। प्राधिकारियों ने बताया कि रैंप और व्हीलचेयर की व्यवस्था भी की गयी है। 

मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा

नगर निगमों, नगरपालिकाओं और शहर पंचायतों समेत 648 शहरी स्थानीय निकायों में वार्ड सदस्यों के 12,607 पदों के लिए 57,778 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और 31,000 से अधिक मतदान केंद्रों में मतदान चल रहा है। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक है लेकिन आखिरी का एक घंटा कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के मतदान के लिए सुरक्षित किया गया है। सत्तारूढ़ द्रमुक और उसके सहयोगी साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

टॅग्स :Tamil Naduकर्नाटक हिजाब विवादBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे