लाइव न्यूज़ :

CM केजरीवाल के धरने के खिलाफ याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा हाई कोर्ट

By भाषा | Updated: June 14, 2018 17:56 IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों के धरने को असंवैधानिक तथा गैरकानूनी घोषित करने की मांग करने वाली एक याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय 18 जून को सुनवाई करने पर राजी हो गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 14 जून। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों के धरने को असंवैधानिक तथा गैरकानूनी घोषित करने की मांग करने वाली एक याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय 18 जून को सुनवाई करने पर राजी हो गया है। याचिका न्यायमूर्ति सी हरीशंकर की पीठ के समक्ष पेश की गई थी जिन्होंने कहा इसे सोमवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए।

याचिका हरिनाथ राम ने दायर की है जिसमें कहा गया है कि धरना जब से शुरू हुआ है तब से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (एनसीटी) के मुख्यमंत्री कार्यालय का पूरा कामकाज ठप पड़ गया है। इसमें मुख्यमंत्री को अपने दायित्वों तथा जिम्मेदारियों को पूरा करने का निर्देश देने की मांग की गई है।

अधिवक्ता शशांक देव सुधी और शशि भूषण की ओर से दायर याचिका में अदालत से दिल्ली सरकार को यह निर्देश देने को कहा गया है कि वह मुख्यमंत्री और उनके कबिना सहयोगियों के धरने को असंवैधानिक और गैरकानूनी घोषित करें।

केजरीवाल और उनके मंत्री 11 जून की शाम से ही उप राज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में धरने पर बैठे हैं। अपनी मांगों को लेकर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्लीहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो