लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय ने कोविड टीकाकरण के लिए दबाव नहीं डालने के अनुरोध वाली याचिका पर दिल्ली सरकार से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: December 21, 2021 18:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर उच्च न्यायालय ने मंगलवार को दिल्ली सरकार से दो शिक्षकों की उस याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें अधिकारियों को कोविड-रोधी टीकाकरण के लिए दबाव नहीं डाले जाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। याचिकाकर्ताओं ने बीमारियों से ग्रसित होने की वजह से टीका लगवाने में असमर्थ होने की दलील दी है।

याचिका पर दिल्ली सरकार को नोटिस जारी करने वाली न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की एकल पीठ ने सितंबर और अक्टूबर में जारी सरकारी आदेशों पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। अपने आदेश में सरकार ने शिक्षकों, शिक्षण संस्थानों के अन्य कर्मचारियों, अग्रिम मोर्चा कर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों समेत सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए 15 अक्टूबर तक टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा था।

अलग-अलग सरकारी स्कूलों में तैनात दो शिक्षकों ने याचिका में सवाल उठाया है कि क्या टीकाकरण को अनिवार्य बनाया जा सकता है या नहीं? जबकि इस तरह की कार्रवाई से याचिकाकर्ता या नागरिकों के आजीविका कमाने के अधिकार पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

याचिका में कहा गया कि सरकार के आदेश के अनुसार, टीकाकरण का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने में विफल रहने वाले कर्मचारियों को 15 अक्टूबर के बाद से अवकाश पर माना जाएगा।

अदालत इस मामले में अब तीन फरवरी को आगे सुनवाई करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह