लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय का ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आयुष डॉक्टरों का प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं करने पर केंद्र, दिल्ली से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: August 25, 2021 19:48 IST

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आयुष और यूनानी चिकित्सकों तथा अन्य भारतीय चिकित्सा पद्धति के चिकित्सकों द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस के ऑनलाइन पंजीकरण या नवीनीकरण के लिए जारी मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं करने से संबंधित याचिका पर बुधवार को केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सकों के एक संघ- इंटीग्रेटेड मेडिकल प्रैक्टिशनर्स की याचिका पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने केंद्र और दिल्ली सरकार के वकील को अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करने के लिए तीन सितंबर तक का समय दिया। याचिकाकर्ता की वकील तान्या अग्रवाल ने अदालत को सूचित किया कि परिवहन विभाग के सॉफ्टवेयर 'सारथी' में प्रावधान है कि केवल एमबीबीएस की डिग्री रखने वाले चिकित्सक फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने के पात्र हैं जबकि आयुर्वेद और यूनानी डॉक्टरों सहित भारतीय चिकित्सा पद्धति के हजारों चिकित्सकों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। न्यायाधीश ने कहा, "प्रथम दृष्टया, आप जो कह रही हैं वह सही है.. यह एक गलती हो सकती है।" वकील ने इसपर कहा, "इसीलिए हमारा अनुरोध सॉफ्टवेयर में संशोधन के लिए है।" याचिकाकर्ता का कहना है कि पूरे देश में भारतीय चिकित्सा पद्धति के चिकित्सक मौजूदा कानूनी प्रणाली के तहत चिकित्सा प्रमाण पत्र जारी करने के हकदार हैं। मामले की अगली सुनवाई तीन सितंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील