लाइव न्यूज़ :

माकपा कार्यालय पर बम फेंके जाने के बाद केरल में हाई अलर्ट, कांग्रेस पर हमले का आरोप

By अनिल शर्मा | Updated: July 1, 2022 08:20 IST

पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि एक व्यक्ति दोपहिया वाहन पर रात करीब साढ़े 11 बजे आता है और इमारत के गेट पर बम फेंक कर भाग जाता है। इमारत को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन विस्फोटक की तीव्रता अधिक थी।

Open in App
ठळक मुद्देमार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने हमले के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया है पार्टी नेताओं ने माकपा कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील कीतिरुवनंतपुरम के पुलिस आयुक्त ने कहा कि एक विशेष जांच दल का गठन किया है और जांच शुरू कर दी है

तिरुवनंतपुरमः यहां मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य मुख्यालय की दीवार पर गुरुवार रात बम फेंके जाने के बाद केरल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है,जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को उत्तरी केरल वायनाड में अपने निर्वाचन क्षेत्र पहुंच रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि एक व्यक्ति दोपहिया वाहन पर रात करीब साढ़े 11 बजे आता है और इमारत के गेट पर बम फेंक कर भाग जाता है। इमारत को कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन विस्फोटक की तीव्रता अधिक थी।

माकपा केंद्रीय समिति के सदस्य पी के श्रीमती ने कहा, “मैं एकेजी सेंटर की तीसरी मंजिल पर रह रहा था और मैंने लगभग 11.30 बजे एक कर्कश आवाज सुनी और गेट से धुआं उठता देखा। मैं सचमुच चौंक गया था। सभी लोकतांत्रिक ताकतों को इस तरह के नृशंस हमले की निंदा करनी चाहिए।”

वहीं पार्टी सचिव कोडियेरी बालकृष्णन ने कहा कि हमले के पीछे कांग्रेस का हाथ है। हालांकि कांग्रेस ने इन आरोपों पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। शुक्रवार ही राहुल गांधी वायनाड अपने दो दिवसीय यात्रा पर पहुंच रहे हैं।

 पार्टी नेताओं ने माकपा कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील की। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। तिरुवनंतपुरम के पुलिस आयुक्त स्पर्जन कुमार ने कहा, हमने एक विशेष जांच दल का गठन किया है और जांच शुरू कर दी है। हमने सभी पार्टी कार्यालयों में सुरक्षा बढ़ा दी है।” 

उधर, हमले को लेकर गुस्साए माकपा कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर विरोध रैलियां निकालीं और कोट्टायम और कोझीकोड में डीसीसी कार्यालयों पर पथराव किया गया।

टॅग्स :केरलसीपीआईएमबम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत