लाइव न्यूज़ :

गुर्दे को ठीक करने में मदद कर सकती है हर्बल दवा नीरी-केएफटी: शोध

By भाषा | Updated: August 28, 2021 16:57 IST

Open in App

शोधकर्ताओं की एक टीम ने दावा किया है नीरी-केएफटी नामक आयुर्वेदिक पॉली-हर्बल फॉर्मूले में न केवल दीर्घकालिक गुर्दा रोग की प्रगति को धीमा करने बल्कि इस महत्वपूर्ण अंग के कार्यात्मक मापदंडों में सामान्य स्थिति बहाल करने की भी क्षमता है। 'सऊदी जर्नल ऑफ बायोलॉजिकल साइंसेज' के नवीनतम संस्करण में प्रकाशित एक समीक्षा में उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि ''नीरी-केएफटी के फाइटो फार्माकोलॉजिकल मूल्यांकन से पता चलता है कि यह एंटीऑक्सिडेंट, नेफ्रोप्रोटेक्टिव और इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रभावों को बढ़ाकर गुर्दे की शिथिलता या दीर्घकालिक गुर्दा रोग (सीकेडी) रोगी में ऑक्सीडेटिव और तनाव से उत्पन्न होने वाले एपोप्टोसिस के खिलाफ पर्याप्त क्षमता प्रदर्शित करता है।''नीरी-केएफटी, औषधीय पौधों से निकाली गई एक हर्बल दवा है, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को कम करने के लिए जाने जाने वाले ऑक्सीडेटिव के साथ-साथ सूजन के कारण होने वाले खिंचाव को ठीक करने का काम करती है। शोध लेखकों ने 2000 और 2020 के बीच प्रकाशित साइंस डायरेक्ट, गूगल स्कॉलर, एल्सेवियर, पबमेड, स्प्रिंगर, एसीएस प्रकाशन जैसे पांच से अधिक इलेक्ट्रॉनिक डेटाबेस में से किडनी की बीमारियों के लिए फॉर्मूलेशन से डेटा लेने के बाद यह बात कही है।एमिल फार्मा के प्रबंध निदेशक केके शर्मा ने इसके लिए ''हरिद्रा, वरुण, शिरीष, गोखरू, पुनर्नवा और अनंतमूल जैसी 20 से अधिक विभिन्न शक्तिशाली जड़ी-बूटियों को श्रेय दिया जो अपने नेफ्रोकरेक्टिव, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुण और गुर्दे की कोशिकाओं के पुनर्योजी पुनर्जनन के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कहा कि कड़े परीक्षणों के बाद किडनी के रोगियों को राहत देने के लिए इस फॉर्मूलेशन को विकसित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब