लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले ही हेमंत सोरेन ने ‘पीएसए’ ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: October 7, 2021 08:40 IST

Open in App

रांची, सात अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार को पूरे देश में एक साथ ‘पीएसए’ ऑक्सीजन संयंत्रों का उद्घाटन होना था, लेकिन इससे एक दिन पहले बुधवार को ही यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदर अस्पताल रांची में नवअधिष्ठापित 100 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले ‘पीएसए’ ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन कर दिया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके मंत्रिमंडल सहयोगी बन्ना गुप्ता ने बुधवार को यहां सदर अस्पताल रांची में नवअधिष्ठापित 100 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले ‘पीएसए ऑक्सीजन प्लांट’ का उद्घाटन किया, साथ ही ‘पीएम केयर्स फंड’ से पूरे राज्य में नवनिर्मित ‘प्रेशर स्विंग अब्जॉर्प्शन’ (पीएसए संयंत्रों) का उद्घाटन भी बुधवार को ही विभिन्न जिलों के उपायुक्तों ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ ऑनलाइन एक कार्यक्रम में कर दिया।

प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को देश के 35 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कुल 35 ‘पीएसए’ संयंत्रों का एम्स उत्तराखंड से ऑनलाइन एक कार्यक्रम में उद्घाटन करेंगे, लेकिन यहां मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री ने एक दिन पहले इनका उद्घाटन करके एक बड़े विवाद को जन्म दे दिया है।

मुख्य विपक्षी दल भाजपा के नेता आदित्य साहू ने कहा कि राज्य के सत्ता पक्ष के ये कारनामे उनकी नीति और नियत को फिर से उजागर करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल