लाइव न्यूज़ :

चाकू की पसलियों से गुजारिश तो देखिये, भाजपा सांसद हेमा मालिनी की टिप्पणी पर कुमार विश्वास का तंज

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 14, 2021 13:07 IST

किसान आंदोलन को लेकर बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी के एक बयान पर कवि कुमार विश्वास ने शायराना अंदाज में तंज कसा है.

Open in App
ठळक मुद्देप्रदर्शन में शामिल तमाम लोगों को पता भी नहीं है कि उन्हें कृषि कानूनों के किन प्रावधानों से आपत्ति है.कुमार विश्वास ने ट्विटर पर हेमा मालिनी की ओर से दिए बयान को रिट्वीट करते हुए तंज कसा.कुमार विश्वास किसान आंदोलन को लेकर मुखरता से अपनी बात रखते रहे हैं.

नई दिल्लीः किसान आंदोलन को लेकर भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी के एक बयान पर कवि कुमार विश्वास ने शायराना अंदाज में तंज कसा है.

कुमार विश्वास ने ट्विटर पर हेमा मालिनी की ओर से दिए बयान को रिट्वीट करते हुए तंज कसा है, उनकी अपील है कि उन्हें हम मदद करें, चाकू की पसलियों से गुजारिश तो देखिये...! दरअसल हेमा मालिनी ने किसान आंदोलन को लेकर कहा था कि इस प्रदर्शन में शामिल तमाम लोगों को पता भी नहीं है कि उन्हें कृषि कानूनों के किन प्रावधानों से आपत्ति है.

वह यह भी नहीं जानते हैं कि आखिर किसान बिलों को लेकल उनकी समस्या क्या है. इससे पता चलता है कि वे लोग आंदोलन इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें इसके लिए कहा गया है. इससे पहले भी कुमार विश्वास किसान आंदोलन को लेकर मुखरता से अपनी बात रखते रहे हैं. पिछले दिनों बारिश की एक खबर को लेकर कुमार विश्वास ने लिखा था, हे इंद्रप्रस्थ अधिपति, हे इंद्रदेव !

आपको पता तो है कि किसानों के लिए बेहद कष्टकर है आपका ये अकारण-कौतुक! फिर भी यह सब? भूमिपुत्रों के पसीने पर अपनी अहमन्यताओं से बर्बादी का पानी फेरने वाले इंद्रासनों में थोड़ी सी करु णा कब जागेगी? हेमा मालिनी पर उनके तंज को लेकर ट्विटर यूजर्स भी प्रतिक्रि या दे रहे हैं.

एक तरफ कुछ लोगों ने कुमार विश्वास की सराहना की है तो कई लोगों ने हेमा मालिनी के बयान को सही करार देते हुए लिखा है कि तमाम प्रदर्शनकारियों को यह मालूम ही नहीं है कि बिल के किस प्रावधान से उन्हें आपत्ति है. हेमा मालिनी के पति और अभिनेता धर्मेंद्र की ओर से किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट करने और फिर उसे डिलीट करने पर भी कुछ लोगों ने उन पर हमला बोला था. इस पर जवाब देते हुए धर्मेंद्र ने कहा था कि आप जैसे लोगों की वजह से ही मैंने ट्वीट डिलीट किया था.

टॅग्स :हेमा मालिनीकुमार विश्वासभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पंजाबहरियाणादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया