लाइव न्यूज़ :

मॉनसून: अगले 4-5 दिनों में उत्तराखंड में हो सकती है भारी बारिश! जानें दिल्ली-एनसीआर और आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

By आजाद खान | Updated: July 3, 2023 08:13 IST

विभाग ने कहा है कि देश के कई हिस्सो में आने वाले 4 से 5 दिनों में तेज बारिश की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर अपडेट दिया है। विभाग ने कहा है कि मॉनसून पूरे भारत को कवर कर चुका है। ऐसे में उत्तराखंड में अगले 4 से 5 दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

नई दिल्ली:  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तराखंड को लेकर एक चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा है कि आने वाले चार से पांच दिन में उत्तराखंड में भारी से बहुत ही भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में छह जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 

उधर दिल्ली-एनसीआर की अगर बात करें तो यहां पर अगले दो दिन में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद का मौसम थोड़ा अलग रह सकता है और दो दिन के बाद अगले तीन दिन तक हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की गई है। हालांकि आईएमडी ने कहा है कि मॉनसून ने पूरे भारत को कवर कर लिया है और देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है। 

बारिश को लेकर उत्तराखंड में अलर्ट

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा है कि वे उत्तराखंड में अगले चार से पांच दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश और अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। यही नहीं कुमार अगले दो दिनों में एनसीआर-दिल्ली में हल्की बारिश की उम्मीद कर रहे है। 

डॉ. नरेश कुमार ने एएनआई को यह भी बताया कि मेघालय में भी अगले दो दिनों तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उनके अनुसार, पूरे उत्तर भारत में मॉनसून एक्टिव है और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कुमार ने यह भी कहा है कि अपनी सामान्य समय 8 जुलाई के मुकाबले मॉनसून बहुत पहले ही पूरे भारत को कवर कर चुका है। 

अन्य राज्यों के मौसम का हाल

मौसम कार्यालय ने दिल्ली के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और कहा है कि छह जुलाई तक हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। यही नहीं अगले 24 घंटे में उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है। बिहार में भी 3 जुलाई तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। उधर पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4-6 जुलाई तक भारी बारिश होगी, वहीं पश्चिमी यूपी में 5 और 6 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा झारखंड में कल तेज बारिश की आशंका जताई जा रही है। वहीं ओडिशा में 3-6 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 6 जुलाई तक कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। 5 और 6 जुलाई को पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम कार्यालय ने पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों जैसे कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भी बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के अनुसार, गुजरात में अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। 

टॅग्स :मानसूनभारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप