लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: अगले 4-5 दिनों में बेंगलुरु समेत राज्य के कई हिस्सों में हो सकती है भारी बारिश, चल सकती हैं तेज हवाएं, यलो अलर्ट जारी

By आजाद खान | Updated: April 26, 2023 10:23 IST

राज्य में भारी बारिश होने की संभावना पर बोलते हुए आईएमडी ने कहा है कि "शहर में शाम या रात में मध्यम से भारी बारिश या गरज के साथ छींटे देखने को मिलेंगे और आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देआईएमडी ने कर्नाटक की राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है।यही नहीं तेज हवाओं के भी चलने का अनुमान लगाया गया है। ऐसे में शहर में यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

बेंगलुरु: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु और राज्य के अन्य हिस्सों में आने वाले दिनों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार, आने वाले चार से पांच दिन में यहां मध्यम से भारी वर्षा होने का अनुमान है। यही नहीं बारिश की संभावना को देखते हुए आईएमडी ने 29 अप्रैल तक शहर में यलो अलर्ट भी जारी किया है। 

आईएमडी के अनुमान के मुताबिक, कर्नाटक की राजधानी और राज्य के अन्य हिस्सों में जो बारिश के अनुमान लगाए गए है वह शाम और रात को देखने को मिल सकते है। इसके अलावा बेंगलुरु शहरी जिले सहित दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक के कई स्थानों पर बारिश होने की संभवाना है। 

विभाग ने क्या कहा है

बारिश पर बोलते हुए आईएमडी ने अपने नवीनतम स्थानीय पूर्वानुमान में कहा है कि "शहर में शाम या रात में मध्यम से भारी बारिश या गरज के साथ छींटे देखने को मिलेंगे और आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।" यही नहीं आईएमडी ने यह भी कहा है कि राज्य में तेज हवाएं भी चल सकती है। अनुमान के अनुसार, यहां पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की उम्मीज जताई जा रही है। 

ऐसे में शहर में अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम पारा स्तर बुधवार और अगले 3-4 दिनों में लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई जा रही है। 

इन शहरों में हो सकती है बारिश

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक ए प्रसाद के अनुसार, पश्चिमी विदर्भ क्षेत्र के ऊपर एक ट्रफ बन गया है, जिसके परिणामस्वरूप दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक जिलों और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का संचार हो गया है। उनके मुताबिक, इससे शहरी बेंगलुरु, चामराजनगर, हासन, कोडागु, मांड्या, रामनगर और मैसूरु जिलों में हल्की से मध्यम गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई जा रही है। 

ऐसे में राज्य में बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए, राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रमों शामिल न होने और इससे बचने की सलाह दी है। यही नहीं विभाग ने लोगों को "किसी भी तरह के हीट स्ट्रोक की घटना से बचने" की बात कही है। 

टॅग्स :कर्नाटकBangaloreभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया