लाइव न्यूज़ :

Heavy Rains Lash Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्य में भारी बारिश, राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 26.9 डिग्री तक गिरा,जलभराव और यातायात बाधित, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 16, 2023 19:19 IST

Heavy Rains Lash Delhi-NCR up mp bihar rajasthan odisha tamilnadu: मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में भी बारिश हो रही है। तमिलनाडु के चेन्नई शहर में तेज़ बारिश हो रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देजलभराव और यातायात बाधित हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 26.9 डिग्री तक गिर गया है।बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली।

Heavy Rains Lash Delhi-NCR up mp bihar rajasthan odisha tamilnadu: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्य में भारी बारिश हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 26.9 डिग्री तक गिर गया है और जलभराव और यातायात बाधित हो गया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में भी बारिश हो रही है। तमिलनाडु के चेन्नई शहर में तेज़ बारिश हो रही है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भारी बारिश हुई। दिल्ली के कालकाजी, तुगलकाबाद और डेरामंडी जैसे इलाकों के साथ-साथ नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। 

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह कुछ स्थानों पर हुई बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से दिल्लीवासी गर्मी से परेशान थे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई चौबीस घंटे की अवधि के दौरान शहर में 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। विभाग के मुताबिक, शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 85 प्रतिशत रही। आईएमडी ने दिन में शहर के आसमान में बादल छाये रहने के साथ ही हल्की बारिश होने का पुर्वानूमान जताया है। वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई जिससे लोगों को उमस भरे मौसम से तो राहत मिली मिली लेकिन जलभराव और यातायात बाधित होने से उन्हें आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में बारिश से न्यूनतम तापमान घटकर 23.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है।

बारिश से राष्ट्रीय राजधानी में कई हिस्सों में जलभराव हो गया जिससे सुबह यातायात प्रभावित हुआ। अक्षरधाम मंदिर मेट्रो स्टेशन के बाहर और विकास मार्ग समेत कई सड़कों पर यातायात बाधित रहा। संगम विहार के कई इलाकों में जलभराव हो गया जिससे स्थानीय लोग परेशान रहे।

दिल्ली यातायात पुलिस ने इस बीच अलर्ट जारी करते हुए बताया कि रोहतक रोड पर राजधानी पार्क से टिकरी बॉर्डर की ओर जाने वाले मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हुई है। पुलिस ने यात्रियों को जलभराव के कारण प्रभावित यातायात को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी। 

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टदिल्लीबाढ़NCRतमिलनाडुमध्य प्रदेशराजस्थानओड़िसाबिहारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी