लाइव न्यूज़ :

Rain Alert: केरल में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, भूस्खलन और ओलावृष्टी की भी भविष्यवाणी, 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी

By आजाद खान | Updated: May 1, 2023 11:18 IST

राज्य में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए विभाग ने राज्य के पांच जिलों में सोमवार को और चार जिलों में मंगलवार और बुधवार को येलो अलर्ट जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय मौसम विभाग ने केरल के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 5 दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। यही नहीं तेज हवाएं भी चलेगी जिस कारण केरल और लक्षद्वीप के तटों पर जाने पर रोक लगा दी गई है।

तिरुवनंतपुरम:  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल को लेकर भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने कहा है कि राज्य में अगले पांच दिन तक भारी बारिश हो सकती है। यही नहीं विभाग ने राज्य में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज के साथ छींटे भी पड़ने की भविष्यवाणी की है। 

आईएमडी की अगर माने तो केरल में तेज बारिश के कारण भूस्खलन भी आ सकती है और बाढ़ जैसे हालात भी पैदा हो सकते है। ऐसे में विभाग ने राज्य के पांच जिलों में सोमवार को और चार जिलों में मंगलवार और बुधवार को येलो अलर्ट जारी किया है। खबरें यह भी आ रही है कि यहां पर बारिश के साथ ओला भी गिर सकते है। 

इन जिलों में यलो अलर्ट हुआ जारी 

मौसम विभाग ने केरल के इन जिलों में सोमवार यानी एक मई को यलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में अलर्ट जारी हुआ है उनके नाम इस प्रकार है- पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर। विभाग ने मंगलवार के लिए पठानमथिट्टा, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर में भी यलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा है कि बुधवार को भी पठानमथिट्टा, एर्नाकुलम , इडुक्की और त्रिशूर भारी बारिश की संभावना है, इसलिए यहां के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विभाग ने यह भी संभावना जताया है कि राज्स में 55 किसी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है, इस कारण केरल और लक्षद्वीप के तटों पर जाने और वहां पर मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बता दें कि दक्षिण-पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप के साथ एक चक्रवाती व्यवस्था के बनने के कारण अगले कुछ दिनों में दक्षिण भारत में भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में चक्रवात में एक कम दबाव का क्षेत्र छत्तीसगढ़ तक रहने की गुंजाईश है। 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्लीवासियों की सोमवार को सुबह की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई है और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से छह डिग्री नीचे 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 87 फीसदी दर्ज किया गया है। मौसम कार्यालय ने आज बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी जिससे अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 10 डिग्री नीचे 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह चार अप्रैल 2015 के बाद से, अप्रैल महीने में सबसे कम तापमान था। बता दें कि दिल्ली में चार अप्रैल 2015 को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी