लाइव न्यूज़ :

गुजरात: भारी बारिश के बाद वडोदरा में बाढ़ जैसे हालात, चार लोगों की मौत और जनजीवन हुआ प्रभावित

By भाषा | Updated: August 1, 2019 19:07 IST

वडोदरा बारिशः अग्निशमन दल, सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ने करीब एक हजार लोगों को नावों और ट्रैक्टर में शहर और आसपास के गांवों से बाहर निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य गुजरात के वडोदरा शहर में बारिश संबंधी घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बृहस्पतिवार सुबह तक 24 घंटे के दौरान यहां करीब 500 मिमी बारिश हुई जिससे सामान्य जनजीवन बाधित हुआ है।

मध्य गुजरात के वडोदरा शहर में बारिश संबंधी घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बृहस्पतिवार सुबह तक 24 घंटे के दौरान यहां करीब 500 मिमी बारिश हुई जिससे सामान्य जनजीवन बाधित हुआ है।एक सरकारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अग्निशमन दल, सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ने करीब एक हजार लोगों को नावों और ट्रैक्टर में शहर और आसपास के गांवों से बाहर निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। मूसलाधार बारिश से शहर के अधिकतर इलाके और सड़कें जलमग्न हो गईं।वडोदरा हवाई अड्डे को बुधवार से ही बंद कर दिया गया है वहीं पटरियों पर जलभराव के कारण कई रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं या उनके मार्ग परिवर्तित कर दिए गए। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि वडोदरा के छनी इलाके में भारी बारिश के चलते दीवार गिरने से बुधवार शाम चार मजदूरों की मौत हो गई।उन्होंने पत्रकारों से कहा, "भारी बारिश और विश्वमित्री नदी का जलस्तर बढ़ने से वडोदरा में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। अब तक विभिन्न इलाकों में पांच हजार से अधिक लोगों को बाहर निकाला जा चुका हा। स्थानीय प्रशासन ने खाने के करीब 75,000 पैकेट बांटे हैं और एक लाख पैकेट तैयार रखे गए हैं।"वडोदरा से गुजरने वाली विश्वामित्री नदी का जल निचले इलाकों में घुस गया है। राज्य सरकार की तरफ से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक वडोदरा शहर में बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे तक 24 घंटे में 499 मिमी बारिश हुई। राज्य मौसम विभाग के निदेशक जयंत सरकार ने कहा कि वडोदरा शहर में रिकॉर्ड बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिनों में भी भारी बारिश होने का अनुमान है। 

टॅग्स :बाढ़गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण