लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में भारी बारिश जा​री, धामी ने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया

By भाषा | Updated: August 29, 2021 15:55 IST

Open in App

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा और मुख्यमंत्री पुष्कर​ सिंह धामी ने गढ़वाल क्षेत्र के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। सरकारी सूत्रों ने बताया कि धामी ने आज सुबह हेलीकॉप्टर से गढ़वाल मंडल के देवप्रयाग, तोताघाटी, तीनधारा, कौड़ियाला, ऋषिकेश, रानीपोखरी, नरेंद्रनगर, फकोट एवं चंबा के प्रभावित इलाक़ों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और राज्य के मुख्य सचिव एस एस संधु भी रहे। बाद में, रावत ने संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने जिलों में बारिश से प्रभावित सड़कों और पुलों का ब्योरा सरकार को भेजें ताकि उनके लिए धन की व्यवस्था की जा सके। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में दवाइयों और खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। वहीं, प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विभाग के अधिकारियों से बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों को ठीक करने तथा यातायात बहाल करने के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करने को कहा है। उन्होंने लोगों से भी भारी बारिश के दौरान अपने आवागमन को 'सीमित' रखने का आग्रह किया है। प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 107 सड़कें और पुल भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के कारण बंद हैं जिन्हें खोलने का प्रयास जारी है। विभाग के अनुसार, नरेंद्र नगर में गांव भिन्नू के पास ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क कटाव के के कारण यातायात के लिए बंद है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तोताघाटी और पागलनाला सहित आधा दर्जन स्थानों पर भूस्खलन के चलते मलबा और पत्थर गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, हरबर्टपुर-बडकोट राष्ट्रीय राजमार्ग जूडो के पास भूस्खलन के कारण बंद है। देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर शुक्रवार को टूटे रानीपोखरी पुल पर यातायात अभी बहाल नहीं हो पाया है और रानीपोखरी-भोगपुर-थानों मार्ग के जरिए यातायात को निकाला जा रहा है।इस बीच, प्रदेश के अनेक स्थानों पर लगातार बारिश जारी रही। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में ऋषिकेश के निकट जौलीग्रांट में 254 मिमी, सितारगंज में 60 मिमी, कपकोट में 55 मिमी, बनबसा में 53 मिमी, मुनस्यारी में 46 मिमी, नरेंद्रनगर में 40.2 मिमी, भटवाडी में 30 मिमी और गैरसैंण में 27 मिमी वर्षा दर्ज की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकेरलम-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और 2000 किमी दूर भोपाल में राजनीति?, मप्र में 230 विधायक और जीतने के लिए चाहिए 58 वोट, क्यों राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतCBSE 10th Result 2026: DigiLocker से ऐसे चेक करें Class 10 का रिजल्ट

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?