लाइव न्यूज़ :

Heavy Rainfall: उत्तराखंड के 9 जिलों में आज हो सकती है तेज बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूलें रहेंगी बन्द

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2022 10:39 IST

Heavy Rainfall: भारी बारिश को देखते हुए बुधवार को बागेश्वर, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल और सभी आंगनवाड़ी केंद्र को भी बंद रखने को कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने आज भारी बारिश की आशंका जताई है। इन जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।इसको लेकर सीएम धामी द्वारा सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है।

देहरादून: उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग के बुधवार को बारिश के लिए जारी रेड अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनजर प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है जबकि अत्यधिक बारिश की संभावना वाले इलाकों में बुधवार को एहतियातन छुटटी के आदेश दिए गए हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। 

प्रदेश के कई स्थानों पर मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई और कई जगह राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अनेक मार्ग भूस्खलन का मलबा आने से अवरूद्ध हो गया। 

9 जिलों में आज हो सकती है भारी बारिश- मौसम विभाग

मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 में से नौ जिलों के लिए बुधवार को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौडी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर, हरिद्वार, बागेश्वर और पिथौरागढ जिलों के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी तथा कहीं—कहीं अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 

शेष जिलों में भी कहीं—कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने तथा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना व्यक्त की गयी है। 

सीएम धामी ने दिए अधिकारियों को सतर्क रहने का आदेश

चेतावनी के आलोक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने तथा आपदा से संबंधित किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। अत्यंत भारी बारिश के संबंध में चेतावनी को देखते हुए बुधवार को बागेश्वर, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल और सभी आंगनवाड़ी केंद्र को भी बंद रखने को कहा गया है। 

NDRF और SDRF के कई टीमें है तैनात

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए NDRF और SDRF के कई टीमों को तैनात किया गया है। वहीं MeT ने नदियों के किनारे और पास में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है और किसी बड़े खतरे को देखते हुए उन्हें इलाका खाली करने की भी बात कही है। तेज बारिश के कारण कपकोट में एक घर भी गिर गया था जिसके बाद वहां के लोगों को बचाव दल द्वारा बचाया गया था।  

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टमानसूनभारतीय मौसम विज्ञान विभागMeteorological DepartmentSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

क्राइम अलर्टबिहार फर्जी नियुक्तः 2006 से 2015 के बीच दस्तावेजों की जांच, कुल 2953 शिक्षकों को आरोपी बनाया, जा सकते जेल,  वेतन और मानदेय में 1400 करोड़ रुपये खर्च?

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"