लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह भारी बारिश, अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 1, 2018 11:41 IST

दिल्ली एनसीआर के लोगों पर आज मेघा मेहरबान हैं। शनिवार सुबह भारी बारिश से सड़कों पर जगह-जगह पानी जमा हो गया।

Open in App

दिल्ली एनसीआर के लोगों पर आज मेघा मेहरबान हैं। शनिवार सुबह भारी बारिश से सड़कों पर जगह-जगह पानी जमा हो गया। जलजमाव का आलम यह है कि सुबह से ही दिल्ली के रेल भवन के आगे सड़क पर करीब 1 फीट पानी जमा हो गया।मौसम विभाग के मुताबिक इस अगस्त में बारिश ने पिछले चार सालों के रिकार्ड तोड़ दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद सामान्य से 17 पर्सेंट कम बारिश हुई है। इसकी वजह मॉनसून में पूरी दिल्ली की बजाय कुछ हिस्सों में बारिश होना है।

दिल्ली पर पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं, उत्तराखंड़, उत्तर प्रदेश में एक और दो सितंबर को प्रदेश में बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है, जिसके चलते सतर्कता बरतने की सलाह दी हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, ज्यादातर क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। एक से तीन सितंबर तक प्रदेशभर में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। विशेषकर नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और दून में बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। भारी बारिश का अलर्ट जारी करने के साथ ही मौसम विभाग ने अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह भी दी है।

टॅग्स :मानसूनदिल्ली-एनसीआरमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील