लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कई हिस्सों में झमाझम बारिश

By भाषा | Updated: July 11, 2021 20:48 IST

Open in App

जयपुर, 11 जुलाई राजस्थान के कई हिस्सों में रविवार को हल्की से भारी दर्ज की बारिश दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में देर शाम तक 63 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार रविवार को भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभाग के अधिकतर हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया।

राजधानी जयपुर में रविवार देर शाम आसमान में काले बादल छाए और तेज हवाओं और मेघगर्जन के साथ तेज बारिश का दौर शुरू हुआ जो काफी देर तक चला। उन्होंने बताया कि जयपुर में अधिकतम 63 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार, रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक बूंदी में 23 मिलीमीटर, अजमेर में 11 मिलीमीटर, सीकर में 9 मिलीमीटर, कोटा में 7.8 मिलीमीटर, गंगानगर में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढने की अनुकूल परिस्थितयां बनी हुई है। आगामी 24-48 घंटों में कुछ और भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है।

उन्होंने बताया कि जयपुर सम्भाग में आगामी 24 घंटों में कुछ स्थानों पर बारिश की सम्भावना है। बीकानेर सम्भाग के जिलों में आगामी 48 घंटों में उमस भरी गर्मी के जारी रहने व तत्पश्चात बारिश की गतिविधियों में बढोतरी की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन